इस बार भी दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे नवीन पटनायक, BJD ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट

बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य के बोलनगिर जिले की कांटाबाजी विधानसभा सीट और गंजम जिले की हिंजिली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नवीन पटनायक ने राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी करते हुए खुद यह ऐलान किया। नवीन पटनायक ने 2019 के विधानसभा चुनावों में भी दो सीटों से चुनाव लड़ा था। उन्होंने हिंजली और बिजेपुर, दोनों विधानसभा सीटों से जीत हासिल की थी

अपडेटेड Apr 17, 2024 पर 5:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नवीन पटनायक ने 2019 के विधानसभा चुनावों में भी दो सीटों से चुनाव लड़ा था।

बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य के बोलनगिर जिले की कांटाबाजी विधानसभा सीट और गंजम जिले की हिंजिली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। नवीन पटनायक ने राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी करते हुए खुद यह ऐलान किया। नवीन पटनायक ने 2019 के विधानसभा चुनावों में भी दो सीटों से चुनाव लड़ा था। उन्होंने हिंजली और बिजेपुर, दोनों विधानसभा सीटों से जीत हासिल की थी।

हालांकि, पटनायक ने बाद में बिजेपुर से इस्तीफा दे दिया था और हिंजली सीट को रखा था। बीजेडी द्वारा घोषित 9 उम्मीदवारों में 6 महिलाएं और 4 दलबदलू शामिल हैं। पार्टी ने 4 मौजूदा विधायकों का भी टिकट काटा है-पूर्ण चंद्र बका (चित्रकोंडा), किशोर चंद्र नायक (कुचिंडा), रजनीकांत सिंह (अंगुल) और समीर रंजन दास (नीमपारा)।

नौ उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में छह महिलाएं शामिल


ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए जारी नौ उम्मीदवारों की पांचवी सूची में छह महिलाएं और चार दलबदलू भी शामिल हैं। इन दलबदलू नेताओं में अरुंधति देवी (देवगढ़), दिलीप कुमार नायक (निमापारा), राजेंद्र कुमार छत्रिया (कुचिंदा) और लक्ष्मीप्रिया नायक (चित्रकोंडा) को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है।

पार्टी ने अपने चार मौजूदा विधायकों का नाम सूची से हटा दिया है, जिनमें पूर्ण चंद्र बाका (चित्रकोंडा), किशोर चंद्र नाइक (कुचिंडा), रजनीकांत सिंह (अंगुल) और समीर रंजन दास (निमापारा) का नाम शामिल हैं। छह महिला विधायकों में लक्ष्मीप्रिया नायक (चित्राकोंडा), बरसा सिंह बरिहा (पदमपुर), अरुंधति देवी (देवगढ़), संजुक्ता सिंह (अंगुल), सुलखंसा गीतांजलि देवी (सामाखेमुंडी) और डॉ. इंदिरा नंदा (जेपोर) का नाम शामिल है।

इन दो विधायकों की पत्नियों को मिला टिकट

बीजेडी ने अंगुल विधायक रजनीकांत सिंह को टिकट न देकर उनकी पत्नी संजुक्ता सिंह को टिकट देने का फैसला किया। इसके अलावा पार्टी ने पूर्व विधायक रवि नंदा को भी टिकट न देकर उनकी पत्नी इंदिरा नंदा को जयपोर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।

पटनायक ने पूर्व विधायक नंदिनी देवी की बेटी एस. गीतांजलि देवी को सनखेमुंडी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। बीजेडी अध्यक्ष ने रायराखोल विधायक रोहित पुजारी को संबलपुर विधानसभा क्षेत्र से और प्रसन्न आचार्य को रायराखोल से नामांकित किया है। बीजेडी ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में 126 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।