Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 01, 2023 / 6:33 PM IST

Assembly Elections 2023 Highlights: एग्जिट पोल के बाद कहीं खुशी कहीं गम, BJP-कांग्रेस ने अपनी-अपनी सरकार बनने का किए दावे

Exit Poll Results 2023 Highlights: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के मतदान हो चुके हैं। अब सभी लोग 3 दिसंबर को होने वाले वोटों की गिनती का इंतजार कर रहे हैं। ताकि नतीजे पता चल सकें। इस बीच एग्जिट पोल के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में सरकार बनाने की उत्सुकता बढ़ा दी है। विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में मध्य प्रदेश में BJP को आगे बताया गया और राजस्थान में कांटे का मुकाबला बताया गया है। जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है

Assembly election Results 2023 Highlights: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। वोटर्स से मिले इन रुझानों में राजस्थान में बीजेपी और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत होती दिख रही है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को दूसरी बार सीएम बन सकते हैं। जबकि राजस्थान

Assembly Election 2023 Result Live: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे
Assembly Election 2023 Result Live: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे
DECEMBER 01, 2023 / 6:33 PM IST

MP Election 2023 Result Live: 'राजस्थान में BJP 120-130 सीटें जीतेगी', किरोड़ीलाल मीणा का दावा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता किरोड़ीलाल मीणा ने 3 दिसंबर को होने वाले मतगणना से पहले शुक्रवार को दावा किया कि राजस्थान में BJP 130 सीटें जीतेगी। मीणा ने कहा, "2018 के चुनाव में जयपुर के बूंदी से लेकर धौलपुर तक BJP को सिर्फ एक सीट धौलपुर की मिली थी। अब मैं खुद इस इलाके से चुनाव लड़ा और 28 में से 20-22 सीट BJP को मिलेगी... इनके 95% मंत्री लुढ़क रहे हैं। पूर्वी राजस्थान में 28 में से BJP को 20 से 22 सीटें मिलेगी, स्थिति स्पष्ट है BJP 120-130 सीटें जीतेगी।"

    DECEMBER 01, 2023 / 5:17 PM IST

    Telangana Assembly Election Result 2023 Live: ओवैसी का दावा- BRS अपने बूते तेलंगाना में सरकार बनाएगी

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) अपने बूते सरकार बनाएगी। ओवैसी ने कहा कि AIMIM उन सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज करेगी जहां वह चुनाव लड़ रही है। हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र के सांसद ने से कहा, "BRS, इंशा अल्लाह, निश्चित रूप से अपने बल पर सरकार बनाएगी। मुझे पूरा यकीन है कि BRS अपने दम पर सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीट हासिल करेगी। एआईएमआईएम सभी नौ निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी।"

      DECEMBER 01, 2023 / 4:37 PM IST

      MP Election 2023 Result Live: एमपी में एग्जिट पोल से शिवराज उत्साहित, कांग्रेस ने भी किया जीत का दावा

      सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी कांग्रेस दोनों ने दावा किया है कि वे मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतेंगे। चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। हालांकि कुछ में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं शुरुआत से ही और प्रचार के दौरान भी कहता रहा हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्नेह और नेतृत्व, अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) की रणनीति, जेपी नड्डा (भाजपा अध्यक्ष) का नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ राज्य सरकार की योजनाओं की बदौलत भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।" यह कहते हुए कि केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा की 'डबल इंजन सरकार' ने भारी विकास किया है, चौहान ने पीटीआई से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि उनकी पार्टी सत्ता बरकरार रखेगी।

      चौहान ने आगे कहा, "हमें हमेशा से लगता था कि हम जीतेंगे और हम जीत रहे हैं। कई बार, हमारी रैलियों में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मौजूद रहती थीं। वहां कोई ‘कांटे की टक्कर’ नहीं है। हमारी लाड़ली बहनों ने सारे कांटे हटा दिए हैं।" वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा, "मैंने हमेशा से कहा है कि देश एक विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। कई एग्जिट पोल से पता चला है कि कांग्रेस राज्य में सरकार बना रही है, जबकि कई थोड़ा अलग दिखा रहे हैं।"

      कमलनाथ ने आगे कहा, "आपको (पार्टी कार्यकर्ताओं को) इन सब चीजों में नहीं फंसना चाहिए और मतगणना के दौरान 'अर्जुन' की तरह लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कांग्रेस के पक्ष में डाला गया प्रत्येक वोट पार्टी के लिए गिना जाए। इससे भारी जीत के साथ कांग्रेस सरकार का गठन सुनिश्चित होगा।""हालांकि, अनुभवी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल के पूर्वानुमान अलग-अलग होते हैं और उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

        DECEMBER 01, 2023 / 4:13 PM IST

        Rajasthan Election 2023 Result Live: बीजेपी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बन रही है: राज्यवर्धन राठौर

        बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौर ने कहा, "...राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बन रही है...हर तरह से उनकी(कांग्रेस) गारंटी खोखली है...प्रधानमंत्री मोदी का 10 साल का कार्यकाल ऐसा है जिससे लोगों के मन में विश्वास बन गया है..." राजस्थान में 25 नवंबर को हुए मतदान पर एग्जिट पोल के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में सरकार बनाने की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब तक सामने आए चार एग्जिट पोल में से सभी में BJP को बढ़त बताई जा रही है। वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस 60 से 90 सीट पर सिमटती नजर आ रही है। 'पोल ऑफ पोल्स' में BJP को 112 सीट, कांग्रेस को 77 सीट और अन्य को 6 सीटें मिलने की बारे में बताया गया है।

          DECEMBER 01, 2023 / 3:45 PM IST

          Chhattisgarh Assembly Election Result 2023 Live: 'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बरकरार रहेगी'

          छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने विश्वास जताया UW कि कांग्रेस राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान जिसे भी मुख्यमंत्री बनाएगा वह सभी को स्वीकार होगा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंहदेव ने कहा कि सभी को तीन दिसंबर तक का इंतजार करना चाहिए। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस महीने चुनाव हुए हैं तथा सभी राज्यों में मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 7 और17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था।

            DECEMBER 01, 2023 / 2:57 PM IST

            Rajasthan Assembly Election Result 2023 Live: राजस्थान में एग्जिट पोल के बाद BJP-कांग्रेस के अलग-अलग दावे

            राजस्थान में 25 नवंबर को हुए मतदान पर एग्जिट पोल के नतीजों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में सरकार बनाने की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब तक सामने आए चार एग्जिट पोल में से सभी में भगवा पार्टी को बढ़त बताई जा रही है। वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस 60 से 90 सीट पर सिमटती नजर आ रही है। ‘पोल ऑफ पोल्स’ में भाजपा को 112 सीट, कांग्रेस को 77 सीट और अन्य को छह सीट मिलने की बारे में बताया गया है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। उससे पहले बीजेपी सांसद और झोटवाड़ा सीट से उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि लोग परिवर्तन चाहते हैं और तीन दिसंबर को परिणाम पार्टी के पक्ष में होगा। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि राजस्थान में 'रिवाज बदलेगा, राज नहीं' यानी एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी

              DECEMBER 01, 2023 / 2:34 PM IST

              Assembly Election Result 2023 Live: एग्जिट पोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

              मतगणना से पहले देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आए एग्जिट पोल पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पांच राज्यों में चुनाव 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच हुए थे। अब मतगणना 3 दिसंबर को होगी। लेकिन उससे पहले आए तमाम सर्वे एजेंसियों ने विरोधाभासी आंकड़े दिए हैं। जानिए, वह 7 कारण जिस वजह से एग्जिट पोल गलत साबित हो सकते हैं। पढ़ें, पूरी रिपोर्ट...

                DECEMBER 01, 2023 / 2:06 PM IST

                MP Election 2023 Result Live: सीएम के सवाल पर शिवराज ने नहीं दिया जवाब

                मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक बार फिर राज्य की कमान संभालने के सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। पत्रकारों ने जब सीएम से पूछा कि तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। क्या आप एक बार फिर मध्य प्रदेश की कमान संभालेंगे? इस पर शिवराज ने कहा, "...BJP फिर शानदार बहुमत प्राप्त करने जा रही है..." सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी कांग्रेस ने दावा किया है कि वे मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतेंगे। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

                  DECEMBER 01, 2023 / 1:40 PM IST

                  Rajasthan Election 2023 Result Live: गहलोत का दावा- राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी

                  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल में कुछ भी आंकड़े दिखाए जाएं, लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि राजस्थान में उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल नहीं है। बीजेपी का ध्रुवीकरण का प्रयास सफल नहीं रहा, इसलिए हमारी जीत होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया। सीएम ने यह दावा भी किया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के भीतर समझदार लोग विद्रोह करेंगे।

                    DECEMBER 01, 2023 / 1:20 PM IST

                    MP Election 2023 Result Live: उमा भारती बोलीं- मैं एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करती

                    मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (bjp) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि वह एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करतीं। भारती ने कि मैं चाहती हूं कि मेरी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाये। मैं मध्य प्रदे्रश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत सम्मान करती हूं। एग्जिट पोल के बारे में पूछे जाने पर भारती ने कहा कि वह उन पर भरोसा नहीं करतीं।

                      DECEMBER 01, 2023 / 12:39 PM IST

                      Chhattisgarh Election 2023 Result Live: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस BJP से आगे

                      ABP न्यूज के लिए सी-वोटर के एक विशेष एग्जिट पोल से पता चला है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लेटेस्ट राउंड में छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रखने के काफी करीब है। यह 2018 के पिछले चुनावों के विपरीत है, जब कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीतकर राज्य में BJP के 15 साल के शासनकाल को समाप्त कर दिया था।

                      19,171 के सैंपल साइज के साथ किए गए लेटेस्ट एबीपी सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को 41 से 53 सीटें जीतने का अनुमान है। पार्टी को 43.4 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जो 2018 की तुलना में थोड़ा अधिक है।

                      भाजपा का वोट शेयर 2018 में 33 प्रतिशत से नाटकीय रूप से बढ़कर इस बार 41.2 प्रतिशत होने का अनुमान है। वोट शेयर में बड़ा उछाल भाजपा को छत्तीसगढ़ में सत्ता में लौटने में मदद करता नहीं दिख रहा है, क्योंकि उसके 36 से 48 सीटें जीतने का अनुमान है।

                        DECEMBER 01, 2023 / 12:13 PM IST

                        Telangana Assembly Elections 2023 Live: मिजोरम में क्यों हो रहा मतगणना की तारीख बदलने की मांग?

                        मिजोरम में 7 नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख (3 दिसंबर) बदलने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। मिजोरम एनजीओ समन्वय समिति (NGOCC) राज्य विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती की तारीख में बदलाव की मांग को लेकर आज राज्य भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। दरअसल, भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने पांचों चुनावी राज्य मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के लिए मतगणना का दिन 3 दिसंबर निर्धारित किया है। 3 दिसंबर के दिन रविवार है और ईसाई-बहुल राज्य मिजोरम में इस दिन चर्च में कार्यक्रम होते हैं। इसी कारण राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, नागरिक समाज संगठनों और अन्य संगठनों ने निर्वाचन आयोग से मतगणना की तिथि बदलने का आग्रह किया है।

                          DECEMBER 01, 2023 / 12:03 PM IST

                          Mizoram Assembly Election 2023 Result Live:​ मिजोरम में वोटों की गिनती की तैयारियां पूरी

                          मिजोरम में तीन दिसंबर को आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे की तैयारियां तेज हो गई हैं। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने कहा कि 3 दिसंबर को मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना में लगभग 4000 कर्मी शामिल होंगे। राज्य निर्वाचन विभाग 3 दिसंबर को मिजोरम के 13 मतगणना केंद्रों पर होने वाली वोटों की गिनती के लिए पूरी तरह तैयार है। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मधुप व्यास ने बताया कि मतगणना में लगभग 4000 कर्मी शामिल होंगे। राज्य भर में 13 मतगणना केंद्र और 40 मतगणना हॉल बनाए गए हैं। हम गिनती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

                            DECEMBER 01, 2023 / 11:45 AM IST

                            Mizoram Assembly Election 2023 Result Live:​ मतगणना की तारीख में बदलाव की मांग को लेकर मिजोरम में प्रदर्शन

                            मिजोरम में 7 नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख (3 दिसंबर) बदलने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। मिजोरम एनजीओ समन्वय समिति (NGOCC) राज्य विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती की तारीख में बदलाव की मांग को लेकर आज यानी शुक्रवार (1 दिसंबर) को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। एक बयान में कहा गया है कि आइजोल में राजभवन के पास ट्रेजरी स्क्वायर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच प्रदर्शन किया जाएगा। NGOCC के नेतृत्व में अन्य जिला मुख्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

                            चुनाव आयोग ने जब 9 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, तो उसने पांच राज्यों मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के लिए वोटों की गिनती के लिए 3 दिसंबर का दिन तय किया था। हालांकि, मिजोरम में राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, चर्चों और अन्य संगठनों को चुनाव आयोग का कार्यक्रम पसंद नहीं आया क्योंकि गितनी रविवार को होगी। इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग से मतगणना की तारीख को फिर से घोषणा करने की अपील की है।

                              DECEMBER 01, 2023 / 11:16 AM IST

                              Telangana Assembly Elections 2023 Live: तेलंगाना में 70.60% मतदान

                              तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए गुरुवार को 70.60 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार देर रात कहा कि मतदान प्रतिशत संबंधी अंतिम आंकड़े बाद में पता चलेंगे। सभी 119 विधानसभा सीट पर गुरुवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ था, जो वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम 4 बजे समाप्त हो गया। जबकि अन्य क्षेत्रों में यह प्रक्रिया शाम 5 बजे समाप्त हुई। मतदान समापन के समय से पहले कतार में खड़े लोगों को बाद में भी वोट डालने की अनुमति दी गई। मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। भारत राष्ट्र समिति (BRS) राज्य में लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की कोशिश में है, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को हराने के लिए सभी प्रयास किए हैं।

                                DECEMBER 01, 2023 / 10:47 AM IST

                                Election Results 2023 Live: BRS और KCR के लिए झटका

                                एग्जिट पोल में के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली BRS को बड़ा झटका लग सकता है। साल 2014 में राज्य के गठन के बाद से तेलंगाना में सत्ता में है। पोल में कांग्रेस के जीतने की संभावना जताई गई है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और केसीआर के बेटे केटी रामा राव ने एग्जिट पोल के नतीजों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि 3 दिसंबर को हमारी सत्ता वापस आ रही है। हम 70 सीटों से ज्यादा जीत रहे हैं।

                                  DECEMBER 01, 2023 / 10:44 AM IST

                                  Election Results 2023 Live: BRS और KCR के लिए झटका

                                  एग्जिट पोल में के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली BRS को बड़ा झटका लग सकता है। साल 2014 में राज्य के गठन के बाद से तेलंगाना में सत्ता में है। पोल में कांग्रेस के जीतने की संभावना जताई गई है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और केसीआर के बेटे केटी रामा राव ने एग्जिट पोल के नतीजों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि 3 दिसंबर को हमारी सत्ता वापस आ रही है। हम 70 सीटों से ज्यादा जीत रहे हैं।

                                    DECEMBER 01, 2023 / 10:28 AM IST

                                    Assembly election Results 2023 Live: एग्जिट पोल पर उमा भारती का बयान

                                    बीजेपी की नेता उमा भारती ने कहा कि वो एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि, एग्जिट पोल में एक पार्टी 112 से 130 सीटें (मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से) के बीच जीतेने का दावा किया जाता है। लेकिन कोई पार्टी 112 सीट जीतकर चुनाव हार जाती है, तो एग्ज़िट पोल करने वाले दावा करेंगे कि वे सही साबित हुए हैं, लेकिन 120 सीटें जीतकर कोई पार्टी चुनाव जीतती है तो उसपर भी दावा करेंगे कि, ‘वे (एग्जिट पोल वाले) कहेंगे कि उनका अनुमान सही था। भारती ने कहा कि एग्जिट एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए मैं उनपर भरोसा नहीं करती हूं।

                                      DECEMBER 01, 2023 / 10:10 AM IST

                                      Assembly election Results 2023 Live: हिंदी राज्यों में पीएम मोदी का चला जादू

                                      एग्जिट पोल के मुताबिक, हिंदी राज्यों में बीजेपी के मतदाताओं का आधार मजबूत हुआ है। मध्य प्रदेश में दो दशकों की सत्ता के बावजूद राज्य में बीजेपी का वर्चस्व बढ़ता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में कड़े मुकाबला हो सकता है। राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें लाडली योजना पर बहुत भरोसा है। उन्होंने बीजेपी के जीत का दावा किया है।

                                        DECEMBER 01, 2023 / 10:00 AM IST

                                        नमस्कार

                                        मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।