Rajasthan Election 2023: वॉर रूम के भीतर टिकट बंटवारे पर अशोक गहलोत कर रहे थे बैठक, बाहर हो रहा था कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Rajasthan Election 2023: इस दौरान वॉर रूम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी मौजूद थे, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की चुनाव से जुड़ी बैठक हुई। बैठक से पहले कामां, सवाई माधोपुर, किशनपोल और सरदारशहर विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गुट वॉर रूम के पास पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चारों मौजूदा विधायकों के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 8:13 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जयपुर में पार्टी वॉर रूम के पास विरोध प्रदर्शन किया

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जयपुर (Jaipur) में पार्टी वॉर रूम के पास विरोध प्रदर्शन (Protest) किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पार्टी आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly Elections) के लिए कुछ विधायकों को टिकट नहीं दे। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं और सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार, किशनपोल (जयपुर) विधायक अमीन कागजी, सरदारशहर (चूरू) विधायक अनिल शर्मा और कामां विधायक जाहिदा खान के खिलाफ नारे लगाए।

इस दौरान वॉर रूम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी मौजूद थे, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की चुनाव से जुड़ी बैठक हुई। बैठक से पहले कामां, सवाई माधोपुर, किशनपोल और सरदारशहर विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गुट वॉर रूम के पास पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने चारों मौजूदा विधायकों के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।


सवाई माधोपुर के एक पार्टी कार्यकर्ता अली मोहम्मद ने कहा, "अगर कांग्रेस दानिश अबरार को टिकट देती है, तो वह हार जाएंगे। उन्होंने पांच साल तक पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की, हमें उनसे मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। उनसे मिलना एक काम था और इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।"

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की इन 5 सीटों पर रहेगी सबकी निगाहें, बड़े बदलाव के मिल रहे संकेत

कामां के एक और कार्यकर्ता ने दावा किया कि जाहिदा के खिलाफ भारी नाराजगी है और लोग चाहते हैं कि पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दे जो जीत सकें।

विरोध प्रर्दशन कर रहे कार्यकरताओं का कहना है कि खटाना बाहरी हैं इसलिए पार्टी को स्थानीय व्यक्ति को टिकट देना चाहिए। लेकिन जिस समय कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरन पीसीसी मुख्यालय में कोई पदाधिकारी मौजूद नहीं था। जिस कारण कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के बाद चले गए।

कांग्रेस ने 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अभी तक उम्मीदवारों की कोई लिस्ट जारी नहीं की है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।