Rajasthan Election 2023: सिफारिश नहीं सर्वे के आधार पर मिलेगे उम्मीदवारों को टिकट, इन चेहरों पर दांव लगा सकती है BJP

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने इस चुनौती से निपटने का भी एक तरीका खोज निकाला है और वो तरीका है कि सिफारिशों को दरकिनार कर, सर्व के आधार पर ही सही उम्मीदवार का चुनाव। पार्टी का मानना है कि अगर टिकटों का वितरण गलत हुआ, तो सभी रणनीतियां धराशाही होने में देर नहीं लगेगी। वैसे तो खबर है कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट तैयार कर ली है, जिसमें उसने करीब 48 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है

अपडेटेड Sep 18, 2023 पर 8:07 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Election 2023: सिफारिश नहीं सर्वे के आधार पर मिलेगी उम्मीदवारों को टिकट

Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भले ही रिवाज तोड़ते हुए मध्य प्रदेश (MP) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी हो, लेकिन राजस्थान (Rajasthan) को लेकर पार्टी ज्यादा संवेदनशील नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी ने रेगिस्तान राज्य को लेकर अपनी एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। जाहिर है बीजेपी राजस्थान की सत्ता कांग्रेस (Congress) से छीनने के लिए हर तरह की कोशिश करेगी। फिर भी तमाम रणनीतियों और दांव-पेंच के बावजूद सही तरीकों से टिकट का बंटवारा पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

हालांकि, बीजेपी ने इस चुनौती से निपटने का भी एक तरीका खोज निकाला है और वो तरीका है कि सिफारिशों को दरकिनार कर, सर्व के आधार पर ही सही उम्मीदवार का चुनाव। पार्टी का मानना है कि अगर टिकटों का वितरण गलत हुआ, तो सभी रणनीतियां धराशाही होने में देर नहीं लगेगी।

वैसे तो खबर है कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट तैयार कर ली है, जिसमें उसने करीब 48 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। लेकिन फिर भी आधिकारिक तौर पर नाम का ऐलान करने से पहले पार्टी के भीतर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।


राजस्थान में बीजेपी का फोकस हारी हुई सीटों पर ज्यादा है। इसमें सबसे खास वे सीटें, जहां पार्टी पिछले तीन चुनाव हारती आई है। News18 ने अपनी एक रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि परिवर्तन यात्राओं के बाद टिकटों को लेकर पार्टी रायशुमारी कर सकती है। इसके लिए बड़े नेताओं को संभागवार रायशुमारी के लिए भेजा जा सकता है। बीजेपी को भरोसा है कि परिवर्तन यात्राओं के जरिए चुनावी माहौल तैयार हो गया है।

फिर भी पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा में कोई जल्दबाजी नहीं चाहती है। क्योंकि उसे लगता है कि भले ही यात्रायों से चुनावी माहौल बना लिया गया हो, लेकिन चुनाव अब भी करीब दो महीना दूर हैं, तो ऐसे में जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करने से यात्राओं से बने हुए माहौल को चुनाव तक बनाए रखना बेहद मुश्किल होगा।

इन चेहरों पर दांव लगा सकती है BJP

News18 India ने बीजेपी के सूत्रों के हवाले से कुछ संभावित नाम बताए, जिन पर पार्टी इस चुनाव में दांव लगा सकती है।

  • - झालरापाटन से वसुंधरा राजे।
  • - चूरू से राजेन्द्र राठौड़
  • - आमेर से सतीश पूनिया
  • - अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी
  • - अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल

Rajasthan Election 2023: इस दिन जारी होगी राजस्थान के लिए BJP की पहली लिस्ट, 48 सीटों को दो कैटेगरी में बांटा गया

बीकानेर ईस्ट से सिद्धी कुमारीइसके अलावा सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनिया, राजेन्द्र भादू, अशोक नागपाल और विजेंद्र पूनिया में से किसी एक टिकट मिल सकता है। रतनगढ़ से अभिनेष महर्षि, धर्मवीर पुजारी और सुरेंद्र भाभड़ा में से कोई एक, श्रीगंगानगर से जयदीप बिहाणी, विनीता आहुजा, संजय महिपाल और महेश पेड़ीवाल के नाम पर चर्चा है।

इसी तरह दांतारामगढ़ से इंद्रा चौधरी, मधु कुमावत, गजानंद कुमावत और प्रभु सिंह में से कोई एक उम्मीदवार होगा। निम्बाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, सोहनलाल आंजना और भूपेंद्र सिंह बड़ोली में से किसी एक को टिकट मिलने की संभावना है।

वहीं भीलवाड़ा से विठ्ठल शंकर अवस्थी, राकेश पाठक, लादूलाल तेली और आजाद शर्मा, तो बाड़मेर शहर से प्रियंका चौधरी, रूपाराम सहारण और सांसद कैलाश चौधरी से किसी एक चेहरे पर पार्टी दांव लगा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।