Rajasthan Election 2023: कांग्रेस में नई लीडरशिप को आगे बढ़ाने की क्षमता होती, तो पायलट आज मुख्यमंत्री होते: सतीश पूनियां

Rajasthan Election 2023: पूनियां ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में नई लीडरशिप को आगे बढ़ाने की क्षमता नहीं है। उनसे जब कांग्रेस भीतर चल रही गुटबाजी और कलह को लेकर सवाल पूछा गया था, बीजेपी नेता ने कहा, "सचिन पायलट मेरे अच्छे मित्र हैं, अगर कांग्रेस आलाकमान में नई लीडरशिप को आगे बढ़ाने की क्षमता होती तो सचिन पायलट मुख्यमंत्री होते

अपडेटेड Sep 15, 2023 पर 7:37 PM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Election 2023: सतीश पूनियां ने सचिन पायलट का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना

Rajasthan Election 2023: राजस्थान (Rajasthan) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता वापसी के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा (Parivartan Sankalp Yatra) निकाल रही है। शुक्रवार को ये यात्रा अजमेर और नागौर जिले में पहुंची। यात्रा की शुरुआत करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां (Satish Punia) ने अजमेर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा। पूनियां ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस में नई लीडरशिप को आगे बढ़ाने की क्षमता नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरअसल उनसे जब कांग्रेस भीतर चल रही गुटबाजी और कलह को लेकर सवाल पूछा गया था, बीजेपी नेता ने कहा, "सचिन पायलट मेरे अच्छे मित्र हैं, अगर कांग्रेस आलाकमान में नई लीडरशिप को आगे बढ़ाने की क्षमता होती तो सचिन पायलट मुख्यमंत्री होते।"

राजस्थान पत्रिका के मुताबिक, सतीश पूनिया ने कहा, "कांग्रेस में गुटबाजी की हकीकत, साल 2018 में पार्टी सरकार बनने के दौरान खुल कर सामने आई, जब दो-दो मुख्यमंत्री के नारे लगे। इसके मंत्रीमंडल गठन और फिर कमरों के आवंटन को लेकर भी कलह सामने आई। ये सब पूरे पांच साल चला।"


उन्होंने अशोक गहलोत पर सीधा हमला करते हुआ कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे और उनके शासन में 'खुलेआम भ्रष्टाचार' हुआ।

Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में कांग्रेस की झूठ और लूट की सरकार' BJP की परिवर्तन यात्रा में बोले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी

BJP नेता ने कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए कर्ज माफी के वादे पर न सिर्फ राज्य सरकार बल्कि राहुल गांधी को भी साथ में लपेटा। उन्होंने कहा, "इनके नेता राहुल गांधी ने भी जनसभाओं में वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के भीतर राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ होगा। उन्होंने ये भी कहा कि चाहे चांद छिप जाए, सूरज उगे या न उगे, कर्ज माफी करेंगे, लेकिन पूरे 5 साल किसान कर्ज माफी का इंतजार करते रहे।

उन्होंने आगे कहा कि 19 हजार 422 किसानों की जमीनें नीलाम हो गई, सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या कर ली और कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं करने से किसान प्रताड़ित हैं।

सतीश पूनियां ने कहा कि इस यात्रा को पूरे राजस्थान में जनता का शानदार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। BJP की ये यात्रा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों तक जाएगी, लगभग 10 हजार किलोमीटर चलकर यात्रा पूरी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।