Rajasthan Election 2023: कांग्रेस (Congress) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए शनिवार को अपने 33 उम्मीदवारों को पहली लिस्ट (Firs List) जारी कर दी। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) के नाम भी शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट के अनुसार, गहलोत को उनके विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा से ही उम्मीदवार बनाया गया है। पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे जहां से वह वर्तमान विधायक हैं।
कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को उनके वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र नाथद्वार से उम्मीदवार बनाया है। बायतू से पूर्व मंत्री हरीश चौधरी और सवाई माधोपुर से दानिश अबरार को टिकट दिया गया है।
राजस्थान के खेल, युवा मामले और रोजगार मंत्री अशोक चांदना हिंडोली से और सामाजिक न्याय और अधिकारिता जेल मंत्री टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण से हैं।
ववहीं, राजस्थान कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित चाचाण को नोहर से और राज्य के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को कोलायत से मैदान में उतारा गया है।
कांग्रेस ने कई मौजूदा विधायकों को उन्हीं सीटों से मैदान में उतारा है, जहां उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
सादुलपुर से अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता और राजनीतिज्ञ कृष्णा पूनिया, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मंडावा से रीटा चौधरी, विराट नगर से इंद्राज सिंह गुर्जर और मालवीय नगर से डॉ. अर्चना शर्मा को टिकट दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण विंग के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज को सांगानेर से, दानिश अबरार को सवाई माधोपुर से मैदान में उतारा गया है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की थी।
राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।