Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 25, 2023 / 8:51 PM IST

Rajasthan Election 2023 Highlights: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में लगभग 69% मतदान

Rajasthan Election 2023 LIVE: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हो चुका, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव और मतदान से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ें Moneycontrol Hindi पर...

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को लगभग 69 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शाम छह बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला तथा अभी मतदान चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें अगर डाक मत पत्रों का प्रतिशत मिला लिया जाए तो मतदान प्रतिशत 69 प्रतिशत से अधिक हो जाता है। उनका कहना था कि हालांकि अब भी अनेक जगह मतदाता मतदा

Rajasthan Election 2023 LIVE: Rajasthan Election 2023 LIVE: राजस्थान की 199 सीटों पर आज मतदान, 1862 उम्मीदवारों की किस्मत होगी तय
Rajasthan Election 2023 LIVE: Rajasthan Election 2023 LIVE: राजस्थान की 199 सीटों पर आज मतदान, 1862 उम्मीदवारों की किस्मत होगी तय
NOVEMBER 25, 2023 / 8:49 PM IST

Rajsthan Election Voting: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में लगभग 69% मतदान
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को लगभग 69 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शाम छह बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला तथा अभी मतदान चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें अगर डाक मत पत्रों का प्रतिशत मिला लिया जाए तो मतदान प्रतिशत 69 प्रतिशत से अधिक हो जाता है।

चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के मुताबिक 6 बजे तक जो भी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं उन सभी को वोट डालने की अनुमति होगी। राज्य की 199 विधानसभा सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। इससे साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कुल मतदान प्रतिशत 74.06 प्रतिशत रहा था।

    NOVEMBER 25, 2023 / 8:43 PM IST

    सचिन पायलट ने कहा- पहले से ज्यादा बहुमत मिलना चाहिए
    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "मुझे लगता है कि ये अच्छा चुनाव लड़ा गया और सबने अपनी बात रखी, अब अंतिम निर्णय जनता ने कर दिया है। भविष्य पेटी में बंद है। मैं आशा करता हूं कि सभी उम्मीदवारों को अच्छा निर्णय प्राप्त होगा। जो भी हमारे सामने चुनाव लड़े हैं, प्रतिद्वंदी हैं उनको भी अपनी बात रखने के लिए धन्यवाद। लोकतंत्र के इस पर्व में सबकी भागीदारी है। सभी को भाग लेने का अधिकार है। सभी को अब 3 दिसंबर का इंतजार रहेगा। मैं मानता हूं कि पहले से ज्यादा बहुमत हमें मिलना चाहिए।"

      NOVEMBER 25, 2023 / 6:05 PM IST

      Rajasthan Election 2023: शाम 5 बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान
      शाम पांच बजे तक राजस्थान में मतदान का आंकड़ा 68.24 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हालांकि अभी भी कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

        NOVEMBER 25, 2023 / 5:19 PM IST

        राजस्थान चुनाव: बाड़ी विधानसभा में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले
        मतदान के आखिरी घंटों में राजस्थान के कुछ जगहों पर बवाल होने की खबरें आ रही हैं। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धौलपुर के बाड़ी विधानसभा में खुले का पुरा गांव में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की है। इस दौरान पथराव और फायरिंग की भी खबरें है। बूथ कैप्चरिंग करने आए लोगों ने मतदान की ड्यूटी में लगे कर्मियों से भी मारपीट की और सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी में तोड़फोड़ की। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आंसू गैस के गोले चलाकर उपद्रवियों को खदेड़ा है।

        इससे पहले भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर सुकेती से पथराव की खबरें आई थीं। यहां एक प्रत्याशी के समर्थक ने लोगों को वोट डालने से रोका, जिसके पर जमकर मारपीट और पथराव हुए। कामां विधानसभा क्षेत्र के सांवलेर गांव में भी पुलिस पर हमला करने की सूचना आई है।

          NOVEMBER 25, 2023 / 4:33 PM IST

          राजस्थान विधानसभा चुनाव: फतेहपुर शेखावटी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी
          सीकर के SP परिस देशमुख ने कहा, "कुछ घंटे पहले पथराव की खबर मिली थी जिसके बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। 6-7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। शांतिपूर्ण तरीके मतदान जारी हैं... प्राथमिक जानकारी के अनुसार विवाद का कारण मतदान को लेकर हुआ है...आगे की कार्रवाई जारी है।"

            NOVEMBER 25, 2023 / 3:45 PM IST

            Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 3 बजे तक 55.63% वोटिंग

            राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक राजस्थान में 55.63% मतदान दर्ज किया गया।

              NOVEMBER 25, 2023 / 3:40 PM IST

              Rajasthan Election 2023: चुनाव को लेकर क्या बोलीं अशोक गहलोत की बहू

              राजस्थान विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत का कहना है, "जब भी अशोक गहलोत की सरकार बनी है, उनकी सभी नीतियां लोगों तक पहुंची हैं...महिलाओं को विश्वास है कि नीतियां उन तक पहुंचेंगी और ये झूठ नहीं हैं।"

                NOVEMBER 25, 2023 / 3:28 PM IST

                Rajasthan Election 2023: नए मतदाता देख रहे हैं- वसुंधरा राजे

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी भी व्यक्ति, खासकर अगर वह राजनीतिक क्षेत्र में है, उसे ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। नए मतदाता देख रहे हैं कि उनके नेता क्या कर रहे हैं।”

                  NOVEMBER 25, 2023 / 3:19 PM IST

                  Rajasthan Election 2023: विधायक बिधूड़ी को जनता ने दौड़ाया

                  राजस्थान के बेंगू विधायक राजेंद्र बिधूड़ी को जनता ने दौड़ा दिया। रावतभाटा में जनता का आक्रोश देखकर विधायक को बाइक से कूदकर खुद को बचाना पड़ा। इस बीच जनता भी उनके पीछे दौड़ पड़ी।

                    NOVEMBER 25, 2023 / 2:42 PM IST

                    राजस्थान चुनाव 2023: पायलट का बोले, हमें 3 दिसंबर को अच्छी खबर मिलेगी

                    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और अंत में फैसला जनता करेगी। लोगों का जनादेश सभी को स्वीकार्य होगा। मुझे विश्वास है कि हमें अच्छी खबर मिलेगी।" 3 दिसंबर को।"

                      NOVEMBER 25, 2023 / 2:38 PM IST

                      Rajasthan Election 2023: गहलोत को विश्वास- उनके सामने कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं

                      राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस के खिलाफ कोई 'सत्ता विरोधी' लहर नहीं है और कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी।

                      राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है। गहलोत ने जोधपुर में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा, "राजस्थान में जो माहौल है उसके अनुसार हम कह सकते हैं कि सरकार हमारी बनेगी। राजस्थान में ‘अंडरकरंट’ (समर्थन की शांत लहर) है।"

                      मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में ‘अंडरकरंट’ होने का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दावा खोखला है। गहलोत ने कहा, ‘‘उनके दावे खोखले हैं...हमारा दावा ठोस है।’’

                      उन्होंने कहा कि राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए बाहर से आए भाजपा नेता पांच साल तक यहां नजर नहीं आएंगे।

                        NOVEMBER 25, 2023 / 2:30 PM IST

                        Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह यादव

                        कोटपूतली: राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ खेड़की वीरभान के सरकारी स्कूल में वोट डाला।

                          NOVEMBER 25, 2023 / 1:55 PM IST

                          Rajasthan Election 2023: डोटासरा ने कहा, कांग्रेस सरकार वापस आएगी

                          कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विश्वास जताया है और कहा है कि उनकी पार्टी की सरकार अच्छे बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी।

                          पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति उत्साह है। लोग खुशी से वोट कर रहे हैं। कांग्रेस ने जिस तरह का काम किया है और पार्टी ने जो गारंटी दी है, उससे उत्साह है। कोविड के दौरान राज्य सरकार की तरफ से किए गए प्रबंधन से लोगों में सरकार के प्रति सकारात्मक सोच पैदा हुई है।"

                            NOVEMBER 25, 2023 / 1:47 PM IST

                            राजस्थान चुनाव 2023: 'गहलोत के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं'

                            शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। “लोग देख रहे हैं कि भाजपा में अंदरूनी कलह है। BJP में नेतृत्व की कोई स्पष्टता नहीं है. मुझे लगता है कि लोग इतिहास रचेंगे और राजस्थान में (कांग्रेस) सरकार दोबारा बनेगी..."

                              NOVEMBER 25, 2023 / 1:26 PM IST

                              Rajasthan Election 2023 LIVE: 5 साल में अरबपति हो गया BJP का कैंडिडेट

                              राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीकानेर पूर्व से बीजेपी का एक कैंडिडेट सुर्खियों में है। वजह है कैंडिडेट का पिछले 5 वर्षों में करोड़पति से अरबपति बन जाना। कौन हैं यह शख्सियत और राजस्थान की सत्ता में इनका कितना दबदबा है, जानिए इस रिपोर्ट में...

                                NOVEMBER 25, 2023 / 1:10 PM IST

                                Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी की पोस्ट के खिलाफ बीजेपी चुनाव आयोग पहुंची

                                BJP ने शनिवार को पोस्ट किए गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक ट्वीट पर भारत के चुनाव आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "X" और उसके पदाधिकारियों को उनके अकाउंट को तुरंत निलंबित करने और उपरोक्त "अपमानजनक सामग्री को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया जाए।"

                                पार्टी ने आयोग से ये भी अनुरोध किया कि वह राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने और आपराधिक मुकदमा शुरू करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान को निर्देश जारी करे।

                                  NOVEMBER 25, 2023 / 1:05 PM IST

                                  Rajasthan Election 2023: गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में अपना वोट डाला

                                  राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में अपना वोट डाला। वह लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

                                    NOVEMBER 25, 2023 / 1:03 PM IST

                                    राजस्थान चुनाव 2023छ हनुमान बेनीवाल ने डाला वोट

                                    राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने बारां पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

                                      NOVEMBER 25, 2023 / 12:53 PM IST

                                      Rajasthan Election 2023 LIVE: कांग्रेस ने की सात ‘गारंटी’ राजस्थान में ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित होंगी- वैभव गहलोत

                                      राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने सात ‘गारंटी’ का राजस्थान के लोगों से जो वादा किया है, वह ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित होगा।

                                      उन्होंने साथ ही कहा कि 'लाल डायरी' को लेकर उनके पिता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगे आरोप मनगढ़ंत हैं। वैभव गहलोत ने वोट डालने जाने से पहले जोधपुर में संवाददाताओं से कहा, ''सात गारंटी कांग्रेस के लिए ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित होंगी।''

                                      उन्होंने ‘लाल डायरी’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''ये बातें मनगढ़ंत हैं इसलिए इनका जवाब देने की जरूरत नहीं है।''

                                        NOVEMBER 25, 2023 / 12:53 PM IST

                                        Rajasthan Election 2023 LIVE: कांग्रेस ने की सात ‘गारंटी’ राजस्थान में ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित होंगी- वैभव गहलोत

                                        राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने सात ‘गारंटी’ का राजस्थान के लोगों से जो वादा किया है, वह ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित होगा।

                                        उन्होंने साथ ही कहा कि 'लाल डायरी' को लेकर उनके पिता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगे आरोप मनगढ़ंत हैं। वैभव गहलोत ने वोट डालने जाने से पहले जोधपुर में संवाददाताओं से कहा, ''सात गारंटी कांग्रेस के लिए ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित होंगी।''

                                        उन्होंने ‘लाल डायरी’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''ये बातें मनगढ़ंत हैं इसलिए इनका जवाब देने की जरूरत नहीं है।''

                                          NOVEMBER 25, 2023 / 12:45 PM IST

                                          Rajasthan Election 2023 LIVE: चुरू के सरदारशहर में हुई झड़प

                                          राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को हो रही वोटिंग के दौरान चुरू जिले में झड़प की खबर आई है। जिले के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान हाथापाई हो गई। इस बारे में और डिटेल जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

                                            NOVEMBER 25, 2023 / 12:38 PM IST

                                            Rajasthan Election 2023: कामा और तिजारा में ज्यादा वोटिंग

                                            राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है, जहां सुबह 11 बजे तक लगभग 25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य की 199 विधानसभा सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा।

                                            एक अधिकारी ने बताया कि 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 24.74 था। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कामां विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 38.56 फीसदी और तिजारा में 34.08 फीसदी मतदान हुआ।

                                              NOVEMBER 25, 2023 / 12:29 PM IST

                                              Rajasthan Election 2023 LIVE: 17 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड

                                              एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की तरफ से संयुक्त रूप से तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान विधानसभा चुनाव में 1,875 उम्मीदवारों में से लगभग 17 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें से 36 उम्मीदवारों पर बलात्कार सहित महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप हैं।

                                                NOVEMBER 25, 2023 / 12:26 PM IST

                                                Rajasthan Election 2023: लोकसभा अध्यक्ष ने डाला वोट

                                                लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के कोटा में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "लोकतंत्र उत्सव है, सभी लोग अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। लोगों में उत्साह है। सभी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करना चाहिए। तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।"

                                                  NOVEMBER 25, 2023 / 12:18 PM IST

                                                  Rajasthan Election 2023 LIVE: 17 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड

                                                  एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की तरफ से संयुक्त रूप से तैयार की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान विधानसभा चुनाव में 1,875 उम्मीदवारों में से लगभग 17 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें से 36 उम्मीदवारों पर बलात्कार सहित महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप हैं।

                                                    NOVEMBER 25, 2023 / 12:16 PM IST

                                                    Rajasthan Election 2023: राजघरानों से छह उम्मीदवार मैदान में

                                                    प्रमुख परिवारों से कम से कम छह उम्मीदवार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें पांच BJP से और एक कांग्रेस से हैं। निवर्तमान राजस्थान विधानसभा में उनमें से चार थे, तीन बीजेपी से और एक कांग्रेस से। पूर्ववर्ती रियासतों के वंशज परंपरागत रूप से BJP और उसके वैचारिक अग्रदूतों अखिल भारतीय राम राज्य परिषद (ABRRP), भारतीय जनसंघ और स्वतंत्र पार्टी के साथ रहे हैं।

                                                      NOVEMBER 25, 2023 / 11:35 AM IST

                                                      Rajasthan Election 2023 LIVE: पायलट बोले- राज्य में जोरदार वोटिंग चल रही है

                                                      राजस्थान में आज चल रहे मतदान पर टोंक से कांग्रेस उम्मीदवार सचिन पायलट का कहना है, "राज्य में जोरदार वोटिंग चल रही है। पिछले 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। लोग बेरोजगारी और महंगाई देख रहे हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। इससे कांग्रेस को फायदा होगा।"

                                                        NOVEMBER 25, 2023 / 11:16 AM IST

                                                        Rajasthan Election 2023 LIVE: चुरू में मतदान से पहले हुई झड़प

                                                        चुरू में आज मतदान शुरू होने के बाद एक मतदान केंद्र पर झड़प हो गई। एक पोलिंग एजेंट का आरोप है कि वहां 4-5 लोगों ने उन पर हमला किया और उन्हें मामूली चोटें आईं।

                                                          NOVEMBER 25, 2023 / 11:01 AM IST

                                                          Rajasthan Election 2023 LIVE: सिवाना से कांग्रेस उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह ने डाला वोट

                                                          राजस्थान चुनाव | पूर्व कांग्रेस सांसद और सिवाना से पार्टी के उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने बाड़मेर के मेवा नगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

                                                            NOVEMBER 25, 2023 / 10:56 AM IST

                                                            Rajasthan Election 2023: एक राजनीतिक दल के एजेंट की मौत

                                                            राजस्थान के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट की शनिवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंट शांति लाल की संभवत: हृदय गति रुकने के कारण मौत हुई।

                                                            एक अधिकारी ने बताया कि सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक दल के एजेंट शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गये। अधिकारी ने बताया कि शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

                                                              NOVEMBER 25, 2023 / 10:42 AM IST

                                                              राजस्थान चुनाव 2023: गहलोत के बेटे ने कहा, बीजेपी घबराई हुई है

                                                              कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सरदारपुरा में कहा, "मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिलेगा। बीजेपी घबराई हुई है, क्योंकि वे जानते हैं कि वे राज्य में हार जाएंगे..."

                                                                NOVEMBER 25, 2023 / 10:36 AM IST

                                                                Rajasthan Election 2023: सरदारपुरा में अशोक गहलोत का स्वागत

                                                                राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा में मतदान केंद्र पर जाते समय अपने समर्थकों से मिले। सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने परिवार के साथ सरदारपुरा स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे।

                                                                  NOVEMBER 25, 2023 / 10:26 AM IST

                                                                  Rajasthan Election 2023: जयपुर जिले में सबसे कम मतदान

                                                                  निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, ''राज्य में सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 9.77 रहा।''

                                                                  जयपुर जिले के कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में 12.04 प्रतिशत मतदान हुआ जो जिले के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। सुबह नौ बजे तक शाहपुरा में 11.78 प्रतिशत, झोटवाड़ा में 11.28 प्रतिशत, चाकसू में 11.07 प्रतिशत और विराट नगर में 11.04 प्रतिशत (सभी जयपुर में) मतदान हुआ।

                                                                  एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक सुबह नौ बजे तक जयपुर जिले में सबसे कम मतदान बगरू में हुआ, जहां 7.86 प्रतिशत वोट पड़े।

                                                                    NOVEMBER 25, 2023 / 10:16 AM IST

                                                                    Rajasthan Election 2023 LIVE: मंत्री कल्ला ने कहा, कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी

                                                                    राजस्थान के मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने बीकानेर में कहा, "कांग्रेस ने 1980 के विधानसभा चुनावों में राजस्थान में जीत हासिल की, फिर 1985 में भी पार्टी ने राज्य में जीत हासिल की। ​​1985 की तरह, कांग्रेस फिर से जीत हासिल करेगी और राजस्थान में सरकार दोहराएगी।"

                                                                      NOVEMBER 25, 2023 / 10:05 AM IST

                                                                      राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: गहलोत के भाई ने कहा, सीएम ने अपना पूरा जीवन लोगों के कल्याण के लिए बिताया

                                                                      राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत से जब पूछा गया कि अगर कांग्रेस राजस्थान में सत्ता बरकरार रखती है, तो मु्ख्यमंत्री कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा, "उन्होंने (राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत) अपना पूरा जीवन लोगों और देश के कल्याण के लिए बिताया है। पार्टी (कांग्रेस) उन्हें राष्ट्रीय स्तर का नेता बनाना चाहती थी, लेकिन वह अपने शहर और राज्य के लिए काम करना चाहते हैं। लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए।"

                                                                        NOVEMBER 25, 2023 / 9:57 AM IST

                                                                        राजस्थान चुनाव 2023: काम को देखें और वोट करें- राजस्थान के मंत्री

                                                                        राजस्थान मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने जयपुर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। प्रताप खाचरियावास ने वोट डालने के बाद कहा, "सभी लोग काम को देखें और वोट करें।....विकास के नाम पर वोट जा रहा है और सभी विकास के नाम पर पंजे का बटन दबाएंगे। लोगों को पता चले कि कांग्रेस की सरकार दोबारा आ रही है।"

                                                                          NOVEMBER 25, 2023 / 9:55 AM IST

                                                                          Rajasthan Election 2023 LIVE: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77% वोटिंग

                                                                          राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान जारी, चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 तक राज्य में 9.77% वोटिंग हुई, पढ़ें लाइव अपडेट्स

                                                                            NOVEMBER 25, 2023 / 9:40 AM IST

                                                                            Rajasthan Election 2023: करीब 3 लाख लोग पोलिंग पार्टी में लगे

                                                                            जयपुर: राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, "करीब 3 लाख लोग पोलिंग पार्टी में लगे हुए हैं। 1.73 लाख पुलिसकर्मी भी मतदान कार्य में लगे हैं। मतदाताओं में उत्साह है। मैं राजस्थान के लोगों से अपील भी करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और मतदान करें।"

                                                                              NOVEMBER 25, 2023 / 9:21 AM IST

                                                                              राजस्थान चुनाव 2023: असम के राज्यपाल ने उदयपुर में डाला वोट

                                                                              उदयपुर: असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डाला।

                                                                              उन्होंने कहा, "लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार मतदान है। आज मैं केवल मतदान के लिए असम से यहां आया हूं। जनता से मेरी अपील है कि 100 प्रतिशत मतदान करें।"

                                                                                NOVEMBER 25, 2023 / 9:19 AM IST

                                                                                Rajasthan Election 2023: 'वोट से सुशासन आता है या आतंकवाद'

                                                                                प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद सी.पी. जोशी चित्तौड़गढ़ के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, ये लोकतंत्र का पर्व है। हर एक मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। प्रत्येक वोट सत्य, न्याय, सद्भाव और सुशासन का प्रतीक है। इस वोट से सुशासन आता है या आतंकवाद, आता है सच या झूठ, आता है न्याय या अन्याय। इसलिए, हर एक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए...ये साफ लगता है कि बीजेपी आएगी और कांग्रेस जाएगी।

                                                                                  NOVEMBER 25, 2023 / 9:08 AM IST

                                                                                  Rajasthan Election 2023 LIVE: बाबा बालक नाथ ने डाला वोट

                                                                                  तिजारा से BJP उम्मीदवार बाबा बालक नाथ ने अलवर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद बाबा बालक नाथ ने कहा, "ये बहुत अच्छा लगता है। लोगों में बहुत उत्साह है। भारत के नागरिक 'भारत भाग्यविधाता' हैं। राजस्थान के लोग बीजेपी को वोट देंगे जो राज्य के विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के लिए समर्पित है। लोग उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब वे इन झूठों को बाहर कर सकें और राज्य में BJP सरकार को वापस ला सकें..."

                                                                                    NOVEMBER 25, 2023 / 8:54 AM IST

                                                                                    Rajasthan Election 2023: गजेंद्र सिंह शेखावत ने डाला वोट

                                                                                    केंद्रीय मंत्री और BJP नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने परिवार के साथ जोधपुर में वोट डाला।

                                                                                    केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आ रही है। जनता अबकी बार मतदान करते समय जो पिछले 5 साल दु:ख तकलीफ झेला है उसे ध्यान में रखकर मतदान करने वाली।"

                                                                                      NOVEMBER 25, 2023 / 8:50 AM IST

                                                                                      Rajasthan Election 2023 LIVE: सतीश पूनिया ने बताया कांग्रेस की हार कारण

                                                                                      राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डालने के बाद BJP नेता सतीश पूनिया ने कहा, "राजस्थान का मतदाता इस बार कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है, क्योंकि किसानों का कर्ज़ा माफी, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, कानून व्यवस्था के मुद्दों पर राजस्थान में एक प्रखर लोक जागरण हुआ है और वही कांग्रेस की हार का कारण बनेगा।"

                                                                                        NOVEMBER 25, 2023 / 8:47 AM IST

                                                                                        Rajasthan Election 2023: दीया कुमारी ने जयपुर में डाला वोट

                                                                                        BJP सांसद और विद्याधर नगर से उम्मीदवार दीया कुमारी ने जयपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

                                                                                          NOVEMBER 25, 2023 / 8:45 AM IST

                                                                                          राजस्थान चुनाव 2023 LIVE: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने डाला वोट

                                                                                          केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान के बीकानेर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला।

                                                                                          वोट डालने के बाद मेघवाल ने कहा, ''बीजेपी राजस्थान में मजबूत सरकार बनाएगी. हम यहां लोकतंत्र की ताकत देख सकते हैं क्योंकि बड़ी संख्या में महिलाएं वोट डालने आई हैं।''

                                                                                            NOVEMBER 25, 2023 / 8:40 AM IST

                                                                                            राजस्थान चुनाव 2023: सचिन पायलट ने डाला वोट

                                                                                            कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। वीडियो सिविल लाइन से है।

                                                                                            वोट डालने से पहले उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि लोग आज वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मुझे उम्मीद है कि जनता अगले 5 सालों के लिए राज्य के लिए हमारे दृष्टिकोण को देखकर सही निर्णय लेगी। मुझे लगता है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी। लोग परंपरा बदलना चाहते हैं (वैकल्पिक रूप से सरकार बदलने की)। जनता की भावना कांग्रेस के साथ है।"

                                                                                              NOVEMBER 25, 2023 / 8:23 AM IST

                                                                                              Rajasthan Election 2023: मतगणना के दिन अशोक गहलोत को लगेगा करंट

                                                                                              जयपुर: BJP नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। वीडियो जयपुर के मतदान केंद्र-264, टैगोर पब्लिक स्कूल, वैशाली नगर से है।

                                                                                              वोटिंग से पहले उन्होंने मीडिया से कहा, "शाम 6 बजे तक मतदान होगा। लेकिन मेरा आग्रह है कि सब लोग सुबह-सुबह अपने घर से निकलें और मतदान करें।

                                                                                              राजस्थान CM अशोक गहलोत के बयान पर उन्होंने कहा, "उनको 3 दिसंबर मतगणना के दिन करंट लगने वाला है।"

                                                                                                NOVEMBER 25, 2023 / 8:21 AM IST

                                                                                                Rajasthan Election 2023 LIVE: केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने डाला वोट

                                                                                                केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बाड़मेर में बूथ नंबर 107, मिश्रीमल जी मेहताब देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपना वोट डाला।

                                                                                                वोट डालने के बाद चौधरी ने कहा, "राजस्थान में भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए, बढ़ते अपराधों से मुक्ति..और तृष्टिकरण से मुक्ति के लिए हमने यहां पर बीजेपी के पक्ष में ऐसा मतदान किया है कि भविष्य में यहां पर कांग्रेस की सरकार कभी भी नहीं आएगी, क्योंकि राजस्थान की जनता ने जो 5 सालों में झेला वैसा कभी नहीं हुआ है इसलिए राजस्थान में बीजेपी के पक्ष में मतदान हो रहा है और बीजेपी को 150 से अधिक सीट मिलनी वाली है।"

                                                                                                  NOVEMBER 25, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                                  Rajasthan Election 2023: सुबह करीब 9:30 बजे मतदान करेंगे अशोक गहलोत

                                                                                                  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुबह करीब साढ़े नौ बजे जोधपुर मतदान केंद्र पर वोट डालने की संभावना है।

                                                                                                    NOVEMBER 25, 2023 / 8:11 AM IST

                                                                                                    Rajasthan Election 2023 LIVE: राज्य में प्रमुख मुद्दे

                                                                                                    राजस्थान में परीक्षाओं के पेपर लीक होना लगभग आम बात हो गई है। इस कार्यकाल में ही परीक्षा पेपर लीक के कम से कम 14 मामलों का असर लगभग 1 करोड़ युवाओं पर पड़ा है। ये एक बड़ा मु्द्दा है, क्योंकि राजस्थान में 48.92 लाख मतदाता प्रथम मतदाता हैं और इस तरह एक प्रमुख निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पेपर लीक से उनकी हताशा कांग्रेस पार्टी के लिए महंगी साबित हो सकती है।

                                                                                                    राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध भी एक बड़ी समस्या है और ऐसे अपराध की घटनाएं बार-बार होती रहती हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जुलाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था, “राजस्थान में कुल 33,000 मामले महिलाओं पर यौन उत्पीड़न से संबंधित हैं, लेकिन गांधी परिवार चुप है।”

                                                                                                    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी दावा किया है कि महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध राजस्थान में हुए हैं, जहां अकेले 54 महीनों में 10 लाख से ज्यादा घटनाएं हुईं।

                                                                                                    राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है, '"वे सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल रहे हैं, चाहे वह महिलाओं के खिलाफ अपराध हो, बढ़ती कीमतें हों, बिगड़ती कानून व्यवस्था हो, प्रश्नपत्र लीक हो या बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो। मैं आगे बढ़ता रह सकता हूं।"

                                                                                                      NOVEMBER 25, 2023 / 7:53 AM IST

                                                                                                      Rajasthan Election 2023: इन प्रमुख विधानसभा सीटों पर होगी सबकी नजर

                                                                                                      इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों पर एक नजर डालें:

                                                                                                      - सरदारपुरा (मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सीट)
                                                                                                      - झालरापाटन (पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सीट)
                                                                                                      - टोंक (सचिन पायलट की सीट)
                                                                                                      - लक्ष्मणगढ़
                                                                                                      - झुंझुनूं
                                                                                                      - चुरू
                                                                                                      - उदयपुरवाटी
                                                                                                      - कोटा उत्तर
                                                                                                      - अन्ता
                                                                                                      - उदयपुर
                                                                                                      - खाजूवाला
                                                                                                      - पोखरण
                                                                                                      - बीकानेर पश्चिम
                                                                                                      - खींवसर
                                                                                                      - ओसियान

                                                                                                        NOVEMBER 25, 2023 / 7:49 AM IST

                                                                                                        Rajasthan Election 2023 LIVE: 'स्थानीय मुद्दों और सुशासन पर डालें वोट'

                                                                                                        राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वोटिंग से पहले लोगों से कहा, ''हम (राजस्थान विधानसभा) स्थानीय मुद्दों और सुशासन पर चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ अच्छे कानून भी पारित किए गए। हालांकि, जो लोग (BJP नेता) बाहर से आए, उन्होंने केवल लोगों को भड़काने की कोशिश की। राजस्थान इसके बारे में जागरूक हैं।”

                                                                                                          NOVEMBER 25, 2023 / 7:37 AM IST

                                                                                                          Rajasthan Elections 2023 Live: 41000 से ज्यादा गाड़ियां चुनाव में लगाई गईं

                                                                                                          मतदान के लिए इस बार निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में 41,224 बड़े और छोटे वाहनों को लगाया है। ये वाहन किराए पर लिए गए हैं। इन वाहनों के जरिए मतदानकर्मी, सुरक्षा कर्मी, ईवीएम मशीन और सेक्टर ऑफिसर आवागमन कर सकेंगे। पुलिस बल और मतदान दलों के लिए 17,617 गाड़ियां, सेक्टर ऑफिसर के लिए 20,844 कार और ईवीएम मशीन के लाने के लिए 2470 ट्रक और मिनी ट्रक लगाए गए हैं।

                                                                                                            NOVEMBER 25, 2023 / 7:03 AM IST

                                                                                                            Rajasthan Election 2023: 199 सीटों पर मतदान शुरू

                                                                                                            राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, 200 में से 199 सीटों पर मतदान हो रहा है।

                                                                                                              NOVEMBER 25, 2023 / 7:03 AM IST

                                                                                                              Rajasthan Election 2023 LIVE: 'हमारा एजेंडा 2030 के लिए साफ है'

                                                                                                              राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है, "मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि...हमने राज्य के हित के अनुरूप जो कल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं, हम उन योजनाओं को तभी मजबूत कर सकते हैं, जब सरकार दोबारा बने। अगर वे (बीजेपी) सत्ता में आएंगे तो उन योजनाओं को बंद कर दिया जाएगा... हम अपनी मौजूदा योजनाओं को मजबूत करना चाहते हैं और इस बार दी गई गारंटी को पूरा करना चाहते हैं। हमारा एजेंडा 2030 के लिए साफ है।"

                                                                                                                NOVEMBER 25, 2023 / 6:53 AM IST

                                                                                                                राजस्थान चुनाव 2023: अशोक गहलोत को सरकार रिपीट होने की उम्मीद

                                                                                                                न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है, "इस बार सरकार रिपीट होगी, ये तय है...अभी लोगों का मूड सरकार रिपीट करने का है...केरल में 70 साल से कांग्रेस और CPI(M) बारी-बारी से सत्ता में आते थे, लेकिन इस बार CPI(M) की सरकार दोबारा बनी, क्योंकि उन्होंने अच्छा काम किया...लोग समझते हैं कि हमने Covid-19 के दौरान अद्भुत काम किया, हमारे भीलवाड़ा मॉडल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई...मूड देखें तो लोगों से ये समझ में आता है कि उन्हें हमारा शासन और योजनाएं पसंद आई हैं।"

                                                                                                                  NOVEMBER 25, 2023 / 6:50 AM IST

                                                                                                                  Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव की लड़ाई गहलोत बनाम पीएम मोदी?

                                                                                                                  न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, ये पूछे जाने पर कि क्या राजस्थान चुनाव की लड़ाई गहलोत बनाम पीएम मोदी है? सीएम अशोक गहलोत कहते हैं, "एक समय हुआ करता था, जब एक पीएम एक राज्य में 2-3 बैठकें करता था और संदेश गांवों तक पहुंचता था, लेकिन अब प्रधानमंत्री को 30 बैठकें करनी हैं...उन्होंने अपने भाषणों के दौरान मुझ पर हमला किया, क्योंकि उन्हें इस बात का दुख है कि वे (भाजपा) राजस्थान में सरकार नहीं गिरा सके।"

                                                                                                                    NOVEMBER 25, 2023 / 6:43 AM IST

                                                                                                                    Rajasthan Election 2023: लाल डायरी के भरोसे BJP को जीत की उम्मीद

                                                                                                                    BJP कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों के भरोसे से सत्ता हासिल करने की उम्मीद कर रही है, खासकर गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा की तरफ से उठाए गए "लाल डायरी" को मुद्दे को लेकर। बीजेपी ने डायरी को गहलोत के भ्रष्टाचार से जोड़ा है और पीएम मोदी ने राजस्थान में कम से कम तीन चुनावी रैलियों में इस मुद्दे को उठाया है।

                                                                                                                      NOVEMBER 25, 2023 / 6:40 AM IST

                                                                                                                      Rajasthan Election 2023 LIVE: क्या हैं कांग्रेस की 7 गारंटी?

                                                                                                                      - परिवार की महिला मुखिया को 10,000 रुपए का वार्षिक सम्मान।

                                                                                                                      - 1.05 करोड़ परिवारों को रियायती दरों पर LPG सिलेंडर।

                                                                                                                      - पशुपालकों से 2 रुपए प्रति किलो गोबर की खरीदारी।

                                                                                                                      - सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की सुरक्षा के लिए कानून।

                                                                                                                      - सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप या टैबलेट।

                                                                                                                      - प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रति परिवार 15 लाख रुपए तक का बीमा कवर और इंग्शिल मीडियम में स्कूली शिक्षा।

                                                                                                                      - अगर वह फिर से सत्ता में आई तो जाति जनगणना, सरकारी क्षेत्र समेत 10 लाख नौकरियां और पंचायत स्तर पर भर्ती के लिए एक नई योजना।

                                                                                                                        NOVEMBER 25, 2023 / 6:32 AM IST

                                                                                                                        Rajasthan Election 2023 LIVE: कितने मौजूदा विधायकों को मिला टिकट

                                                                                                                        BJP ने कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा छह सांसदों और एक राज्यसभा सदस्य समेत 59 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने सात निर्दलीय विधायकों और एक बीजेपी विधायक-शोभारानी कुशवाह, जिन्हें पिछले साल BJP से निष्कासित कर दिया गया था, समेत 97 विधायकों को मैदान में उतारा है।

                                                                                                                          NOVEMBER 25, 2023 / 6:25 AM IST

                                                                                                                          Rajasthan Election 2023: मैदान में कांग्रेस, BJP के ये बड़े चेहरे

                                                                                                                          सत्तारूढ़ कांग्रेस की ओर से इस बार भी अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे नेताओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, शकुंतला रावत, उदय लाल आंजना, महेंद्रजीत सिंह मालवीय तथा अशोक चांदना व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं।

                                                                                                                          वहीं भाजपा के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया तथा सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, बाबा बालकनाथ व किरोड़ी लाल मीणा मैदान हैं।

                                                                                                                            NOVEMBER 25, 2023 / 6:19 AM IST

                                                                                                                            Rajasthan Election 2023 LIVE: 199 सीटों पर 1862 उम्मीदवार मैदान में

                                                                                                                            राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में माना जा रहा है, जहां इन दोनों पार्टियों के नेताओं का आक्रामक चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम थम गया। इसके बाद प्रत्याशियों ने घर घर जाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया।

                                                                                                                            अधिकारियों ने बताया कि इन 199 सीटों पर 1862 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है। इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता शामिल हैं, जिनमें 18-19 आयु वर्ग के 22,61,008 नए मतदाता शामिल हैं।

                                                                                                                              NOVEMBER 25, 2023 / 6:14 AM IST

                                                                                                                              Rajasthan Election 2023: सुबह 7 बजे शुरू होगी वोटिंग

                                                                                                                              मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण इस क्षेत्र में चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य में कुल 52139 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। सभी पोलिंग बूथ पर पुलिसकर्मी व होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।

                                                                                                                                NOVEMBER 25, 2023 / 6:10 AM IST

                                                                                                                                Rajasthan Election 2023 LIVE: चाकचौबंद सुरक्षा के बीच होगा मतदान

                                                                                                                                राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को होने जा रहे मतदान के वास्ते चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राज्य में कुल मिलाकर 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

                                                                                                                                पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, राजीव शर्मा के अनुसार पुलिस ने राज्य के 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए शनिवार को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं स्वतंत्र मतदान करवाने तथा भयमुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की है।

                                                                                                                                शर्मा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए 70 हजार से अधिक राजस्थान पुलिस के पुलिसकर्मी, 18 हजार राजस्थान होमगार्ड, 2 हजार राजस्थान बॉर्डर होमगार्ड, 15 हजार अन्य राज्यों (उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश) के होमगार्ड और आरएसी की 120 कंपनियां शामिल हैं।

                                                                                                                                इसके साथ ही केन्द्रीय अर्ध-सैनिक बल (CRPF, BSF, ITBP, CISF, SSB, RPF आदि) की कंपनियां एवं 18 अन्य राज्यों के सशस्त्र बल सहित कुल 1,70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे।