Rajasthan Poll: राजस्‍थान में दर्दनाक सड़क हादसा, PM मोदी की रैली के लिए जा रहे 6 पुलिसकर्मियों की मौत

Rajasthan Elections 2023: रविवार सुबह साढ़े पांच बजे हुए हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मौके पर ही मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान खींवसर थाने के एएसआई रामचन्द्र, कांस्टेबल कुंभाराम, सुरेश मीना, थानाराम और महिला थाने के कांस्टेबल महेंद्र के रूप में हुई है

अपडेटेड Nov 19, 2023 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement
खींवसर थाने के छह पुलिसकर्मी और महिला थाने की एक पुलिसकर्मी की झुंझुनू में पीएम मोदी की चुनावी सभा में ड्यूटी लगी थी

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के झुंझुनू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए जा रहे छह पुलिसकर्मियों की रविवार को तड़के चुरू जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पु‍ल‍िसकर्मियों की कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसा जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हादसे में एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों को चुनावी राज्य राजस्थान में प्रधानमंत्री की रैली के लिए VIPपी ड्यूटी सौंपी गई थी।

नागौर के खींवसर थाने के छह पुलिसकर्मी और महिला थाने की एक पुलिसकर्मी की झुंझुनू में पीएम मोदी की चुनावी सभा में ड्यूटी लगी थी। पुलिसकर्मी जाइलो कार में झुंझुनूं जा रहे थे, तभी सुजानगढ़ सदर थाने की कानूता चौकी के पास नेशनल हाईवे 58 पर ट्रक से टक्कर हो गई।

रविवार सुबह साढ़े पांच बजे हुए हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मौके पर ही मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान खींवसर थाने के एएसआई रामचन्द्र, कांस्टेबल कुंभाराम, सुरेश मीना, थानाराम और महिला थाने के कांस्टेबल महेंद्र के रूप में हुई है।


इस भयानक हादसे में खींवसर थाने के हेड कांस्टेबल सुखाराम एवं कांस्टेबल सुखाराम घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया। जोधपुर ले जाते समय कांस्टेबल सुखाराम की भी मौत हो गई। DGP उमेश मिश्रा ने घटना पर दुख जताया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में नागौर जिले के खींवसर थाने के पुलिसकर्मी रामचन्द्र, कुंभाराम, थानाराम, लक्ष्मण सिंह और सुरेश की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल सुखराम और हेड कांस्टेबल सुखराम घायल हो गए। घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के आगे फीका पड़ा चुनावी रंग, बैकफुट पर चुनाव प्रचार

बाद में दोनों को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जोधपुर एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कांस्टेबल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुबह साढ़े पांच बजे हुई इस दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया और सभी पुलिसकर्मी अंदर फंस गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।