Telangana Election 2023: दुल्हन को 55,000 रुपए का सोना, छात्रों को फ्री इंटरनेट, कैश, तेलंगाना के लिए कांग्रेस के वादों का पिटारा!

Telangana Election 2023: तेलंगाना के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन TPCC घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डी श्रीधर बाबू के अनुसार, घोषणापत्र में दुल्हनों के लिए कैश और सोना और बच्चों के लिए मुफ्त इंटरनेट जैसे वादे किए जा सकते हैं। TPCC घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ये सोना, पार्टी की 'महालक्ष्मी' गारंटी के तहत 1 लाख रुपए कैश से अलग दिया जाएगा

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 3:10 PM
Telangana Election 2023: तेलंगाना में सोना, कैश देने का वादा करेगी कांग्रेस!

Telangana Election 2023: कांग्रेस (Congress) ने नवरात्रि के पहले दिन आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 (Telangana Assembly Election 2023) के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा की। अब चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र (Manifesto) पर चर्चा चल रही है। तेलंगाना के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन TPCC घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डी श्रीधर बाबू के अनुसार, घोषणापत्र में दुल्हनों के लिए कैश और सोना और बच्चों के लिए मुफ्त इंटरनेट जैसे वादे किए जा सकते हैं।

TPCC घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष ये सोना, पार्टी की 'महालक्ष्मी' गारंटी के तहत 1 लाख रुपए कैश से अलग दिया जाएगा। शादी के समय योग्य महिलाओं को 10 ग्राम सोना, इसके अलावा छात्रों को एक लाख रुपए कैश और फ्री इंटरनेट दिया जाएगा।

वर्तमान में, BRS सरकार, कल्याण लक्ष्मी और शादी मुबारक योजनाओं के तहत, तेलंगाना की निवासी दुल्हनों के लिए शादी के समय 1,00,116 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता देती है। ये रकम उन लड़कियों को मिलती है, जिन्होंने शादी के समय 18 साल की उम्र पूरी कर ली है। जिनके घर की सालाना आय 2 लाख रुपए से कम है।


श्रीधर बाबू ने PTI को बताया, "एक तोला (10 ग्राम) सोना दिया जाएगा। इसकी कीमत करीब 50,000 से 55,000 रुपए बैठती है।"

घोषणापत्र समिति के एक सदस्य ने कहा कि पार्टी घोषणापत्र में छात्रों के लिए मुफ्त इंटरनेट को भी शामिल करने की योजना बना रही है। सदस्य ने कहा, "सत्ता में आने के बाद हम इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से बात करेंगे और इसका खाका तैयार करेंगे।"

Telangana Election 2023: 15 लाख का हेल्थ कवर और 400 रुपये में LPG सिलेंडर, KCR ने चुनावी मौसम में की लुभावने वादों की बारिश

इस पर BRS प्रवक्ता श्रवण दासोजू ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादों को लागू कर नहीं पाएगी। इसलिए वे कुछ भी वादा कर सकते हैं।

दासोजू ने कहा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, जिन्हें KCR के नाम से भी जाना जाता है। गरीबों के लिए नवीन नीतियों और कार्यक्रमों को लाने और लागू करने में अग्रणी हैं, जिनकी स्वतंत्र भारत में किसी भी दूसरे राजनीतिक दल ने कभी कल्पना नहीं की थी।"

उन्होंने आगे कहा कि BRS अध्यक्ष राव अपनी उदारता, खासकर के गरीबों और वंचितों के प्रति उनकी करुणा के लिए जाने जाते हैं।

KCR ने रविवार को तेलंगाना चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी की "छह गारंटी" का मुकाबला करते हुए BRS का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें 400 रुपए में LPG सिलेंडर और सामाजिक पेंशन में बढ़ाने का वादा किया गया था।

'महालक्ष्मी' गारंटी के तहत, कांग्रेस ने महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपए की वित्तीय सहायता, 500 रुपए में LPG सिलेंडर, राज्य भर में TSRTC बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा देने का वादा किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।