आज 1 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि सुबह 11.50 बजे तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही सुकर्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शा 4 बजे से 6 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
