02 December 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

02 December 2024 Panchang: आज 2 दिसंबर, दिन सोमवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। यह दोपहर 12.44 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 5:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
02 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 2 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.44 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही धृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.49 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.18 बजे से सुबह 09.35 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

2 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि – 2 दिसंबर 2024 को दोपहर 12.44 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी।

धृति योग – 02 दिसंबर को शाम 4.01 बजे तक

ज्येष्ठ नक्षत्र- 02 दिसंबर को दोपहर 3.46 बजे तक

सूर्य ज्येष्ठ नक्षत्र में प्रवेश – 2 दिसंबर 2024 को शाम 07.08 बजे सूर्य ज्येष्ठ नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08.15 बजे से सुबह 09.33 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.18 बजे से सुबह 09.41 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.19 बजे से सुबह 09.37 बजे तक

लखनऊ – सुबह 07.57 बजे से सुबह 09.17 बजे तक

भोपाल- सुबह 08.06 बजे से सुबह 09.27 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.21 बजे से सुबह 08.43 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.25 बजे से सुबह 09.46 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.41 बजे से सुबह 09.07 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.56 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.23 बजे

Numerology Predictions Today: आज कैसा होगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का दिन, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।