आज 5 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि दोपहर 12.50 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही वृद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.28 बजे से दोपहर 02.45 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
