आज 11 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि देर रात 1.10 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मीन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर रेवती नक्षत्र का रहेगा। इसके साथ ही वरीघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12.13 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
