आज 16 जनवरी 2025 को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि सुबह 04.07 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.48 बजे से दोपहर 03.06 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
