19 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 December 2024 Panchang: आज 19 दिसंबर, दिन गुरुवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह सुबह 10.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिशि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर अश्लेषा नक्षत्र और वैधृत योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 5:01 AM
19 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 19 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि सुबह 10.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वैधृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.57 बजे से दोपहर 12.38 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.35 बजे से दोपहर 02.52 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

19 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि – 19 दिसंबर 2024 को सुबह 10.03 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।

वैधृति योग – 19 दिसंबर को शाम 06.34 बजे तक

अश्लेषा नक्षत्र – 19 दिसंबर को देर रात 2 बजे तक

धार्मिक पूजन- गुरुवार के दिन को धार्मिक रूप से बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान और बृहस्पति देवी की पूजा से लाभ होता है।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 01.35 बजे से दोपहर 02.52 बजे तक

मुंबई- दोपहर 01.57 बजे से दोपहर 03.20 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 01.35 बजे से दोपहर 02.51 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 01.21 बजे से दोपहर 02.40 बजे तक

भोपाल- दोपहर 01.37 बजे से दोपहर 02.57 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 12.54 बजे से दोपहर 02.14 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 01.56 बजे से दोपहर 03.16 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 01.31 बजे से दोपहर 02.56 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.08 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.28 बजे

Maha Kumbh Mela 2025: UP के नए जिले में बसाई गई टेंट सिटी, 7500 करोड़ रुपये खर्च, स्नान के पहले ऐसे करें बुकिंग, जानें किराया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।