18 March 2025 Panchang: आज है फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 March 2025 Panchang: आज 18 मार्च दिन मंगलवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह रात 10.10 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Mar 18, 2025 पर 5:01 AM
18 March 2025 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 18 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि रात 10.10 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.27 बजे से शाम 04.57 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

18 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त


फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि – 18 मार्च 2025 को रात 10.10 बजे तक चतुर्थी तिथि रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी।

स्वाति नक्षत्र – 18 मार्च 2025 को शाम 05.52 बजे तक।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 03.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.48 बजे से शाम 05.18 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 03.32 बजे से शाम 05.02 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 03.15 बजे से शाम 04.46 बजे तक

भोपाल- दोपहर 03.29 बजे से शाम 05.00 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.46 बजे से शाम 04.16 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.48 बजे से शाम 05.19 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 03.18 बजे से शाम 04.49 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.27 बजे

सूर्यास्त – शाम 06.31 बजे

Chaitra Navratri 2025: कब है कलश स्थापना? जानें नवरात्रि तिथियां और देवी पूजन का महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।