आज 18 मार्च 2025 को फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि रात 10.10 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 03.27 बजे से शाम 04.57 बजे तक है। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
