Get App

19 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 November 2024 Panchang: आज 19 नवंबर, दिन मंगलवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह आज शाम 05.29 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2024 पर 5:02 AM
19 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
19 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 19 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगवार दिन है। यह तिथि आज शाम 05.29 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11.45 बजे से 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 02.44 बजे से शाम 04.03 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

19 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि – 19 नवंबर 2024 को शाम 05.29 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें