21 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 November 2024 Panchang: आज 21 नवंबर, दिन गुरुवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह आज शाम 05.04 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 7:10 AM
Story continues below Advertisement
21 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 21 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि आज शाम 05.04 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शुक्ल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.45 बजे से 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

21 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि – 21 नवंबर 2024 को शाम 05.04 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी।

शुक्ल योग – 21 नवंबर को दोपहर 12.01 बजे तक

पुष्य नक्षत्र – 21 नवंबर को दोपहर 3.36 बजे तक। इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र लग जाएगा।

21 नवंबर 2024 शुभ योग – आज के दिन पुष्य नाम का शुभ नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही चंद्रमा स्वराशि कर्क में विचरण करेंगे।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.24 बजे से दोपहर 3.23 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.42 बजे से रात दोपहर 12.21 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.07 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 01.26 बजे से दोपहर 02.46 बजे तक

मुंबई- दोपहर 01.48 बजे से दोपहर 03.12 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 01.26 बजे से दोपहर 02.45 बजे तक

लखनऊ – सुबह 01.12 बजे से दोपहर 02.33 बजे तक

भोपाल- दोपहर 01.27 बजे से दोपहर 02.49 बजे तक

कोलकाता – सुबह 112.44 बजे से दोपहर 02.07 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 01.47 बजे से दोपहर 03.49 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 01.47 बजे से दोपहर 02.47 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.48 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.25 बजे

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा गुरुवार का दिन, जानें क्या कहता है 21 नवंबर का राशिफल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।