Get App

21 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 November 2024 Panchang: आज 21 नवंबर, दिन गुरुवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह आज शाम 05.04 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 7:10 AM
21 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
21 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 21 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार दिन है। यह तिथि आज शाम 05.04 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही शुक्ल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.45 बजे से 12.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

21 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि – 21 नवंबर 2024 को शाम 05.04 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें