22 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 December 2024 Panchang: आज 22 दिसंबर, दिन रविवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह दोपहर 02.32 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 22, 2024 पर 5:02 AM
22 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 22 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि दोपहर 03.32 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.36 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 04.06 बजे से शाम 05.23 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

22 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि – 22 दिसंबर 2024 को दोपहर 02.32 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी।

त्रिपुष्कर योग – 22 दिसंबर 2024 को दोपहर 2.33 बजे तक

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र – 22 दिसंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 09.09 बजे तक

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04.11 बजे से शाम 05.29 बजे तक

मुंबई- शाम 04.44 बजे से शाम 05.25 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.09 बजे से शाम 05.25 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 03.59 बजे से शाम 05.18 बजे तक

भोपाल- शाम 04.19 बजे से शाम 05.39 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 03.36 बजे से शाम 04.57 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 04.38 बजे से शाम 05.59 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.22 बजे से शाम 05.48 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.09 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.29 बजे

महाकुम्भ 2025: 160 राशन की दुकानें, 1250 KM लंबी पेयजल पाइपलाइन, LPG की व्यवस्था, सब्जी सप्लाई, जानें कुम्भ का ‘भोजन नेटवर्क’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।