आज 22 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार दिन है। यह तिथि आज शाम 06.08 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही ब्रह्मा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.45 बजे से 12.28 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 10.48 बजे से दोपहर 12.06 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
