24 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 November 2024 Panchang: आज 24 नवंबर, दिन रविवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। यह आज रात 10.21 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर फाल्गुनी नक्षत्र और वैधृत योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 24, 2024 पर 7:32 AM
Story continues below Advertisement
24 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 24 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है। यह तिथि आज रात 10.21 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर फाल्गुनी नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही वैधृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.46 बजे से 12.28 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय शाम 04.15 से शाम 05.36 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

24 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि – 24 नवंबर 2024 को रात 10..21 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी।

वैधृत योग – 24 नवंबर को दोपहर 12.18 बजे तक

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र – 24 नवंबर को रात 10.17 बजे तक

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- शाम 04.05 बजे से शाम 05.24 बजे तक

मुंबई- शाम 04.35 बजे से शाम 05.59 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 04.03 से शाम 05.21 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 3.53 बजे से शाम 05.13 बजे तक

भोपाल- शाम 04.11 बजे से शाम 05.33 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 03.29 बजे से शाम 05.33 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 04.31 बजे से शाम 05.53 बजे तक

चेन्नई- शाम 04.13 बजे से श म 05.39 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.50 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.24 बजे

Numerology Predictions Today: बजट के ही हिसाब से ही खर्च करें इन मूलांक के लोग, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।