25 December 2024 Panchang: आज है पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 December 2024 Panchang: आज 25 दिसंबर, दिन बुधवार पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। यह रात 10.30 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 5:01 AM
25 December 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 25 दिसंबर 2024 को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार दिन है। यह तिथि रात 10.30 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही अतिगंदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहता है। राहुकाल का समय दोपहर 12.20 बजे से दोपहर 01.37 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज मदनमोहन मालवीय जी की जयंती है। इसके साथ ही आज क्रिसमस-डे मनाया जायेगा।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

25 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि – 25 दिसंबर 2024 को रात 10.30 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।

चित्रा नक्षत्र – 25 दिसंबर 2024 को रात 10.30 बजे तक रहेगी।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12.21 बजे से दोपहर 01.38 बजे तक

मुंबई- दोपहर 12.38 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 12.22 बजे से दोपहर 01.38 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 01.24 बजे तक

भोपाल- दोपहर 12.20 बजे से दोपहर 01.24 बजे तक

कोलकाता – सुबह 11.36 बजे से दोपहर 12.57 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 12.39 बजे से दोपहर 01.59 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 01.34 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7.11 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.31 बजे

Mahakumbh 2025: साधुओं का समागम शुरू, तस्वीरों में देखिए महाकुंभ के भव्य आयोजन का नजारा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।