25 November 2024 Panchang: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 November 2024 Panchang: आज 25 नवंबर, दिन सोमवार और मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। यह देर रात 01.02 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और विष्कंभ योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 5:02 AM
25 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 25 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि देर रात 01.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही विष्कंभ योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.46 बजे से दोपहर 12.28 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 08.13 बजे से रात 09.31 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

25 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त


मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि – 25 नवंबर 2024 को रात 01.02 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी।

विष्कुंभ योग – 25 नवंबर को दोपहर 01.12 बजे तक

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र – 25 नवंबर को रात 01.24 बजे तक

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.06 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.23 बजे से शाम 7.25 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.23 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.41 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 08.10 बजे से सुबह 09.29 बजे तक

मुंबई- सुबह 08.15 बजे से सुबह 09.38 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 08.15 बजे से सुबह 09.33 बजे तक

लखनऊ – सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.13 बजे तक

भोपाल- सुबह 08.02 बजे से सुबह 09.23 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.17 बजे से सुबह 08.39 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.21 बजे से सुबह 09.42 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.38 बजे से सुबह 095.04 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.51 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.24 बजे

Numerology Predictions Today: बजट के ही हिसाब से ही खर्च करें इन मूलांक के लोग, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।