Get App

5 November 2024 Panchang: कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

5 November 2024 Panchang: आज 5 नवंबर, दिन मंगवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह मंगलवार रात 12.17 बजे तक रहेगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद हैं। वहीं इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र और स्थायीजय योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2024 पर 5:02 AM
5 November 2024 Panchang: कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
5 November 2024 Panchang: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 05 नवंबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार दिन है। यह तिथि रात 12.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर ज्येष्ठ नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही स्थायीजय योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 2.56 बजे से शाम 4.19 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

5 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि – 5 नवंबर 2024 को रात 12.17 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें