Get App

Aaj Ka Panchang, 13 October 2024: आज है पापांकुशा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 13 October 2024: आज 13 अक्टूबर, दिन रविवार और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की उदयाकाल की दशमी तिथि है। यह सुबह 9.09 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। घनिष्ठा नक्षत्र और शूल योग का संयोग रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 13, 2024 पर 5:01 AM
Aaj Ka Panchang, 13 October 2024: आज है पापांकुशा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang, 13 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 13 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की उदयाकाल की दशमी तिथि और रविवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद होंगे। घनिष्ठा नक्षत्र और शूल योग का संयोग रहेगा। दशमी तिथि सुबह 09.09 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी लग जाएगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल शाम 4.26 बजे से शाम 05.52 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आज एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

13 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि – 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 09.09 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी लग जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें