Get App

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के करो या मरो का मुकाबला, भारत की नजरें सीरीज जीतने पर

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है और यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 7:07 PM
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के करो या मरो का मुकाबला, भारत की नजरें सीरीज जीतने पर
IND vs NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 10 नवंबर, मंगलवार को खेला जाएगा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार, 10 नवंबर को खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। वहीं टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड टीम के लिए ये करो या मरो जैसा मुकाबला है। अगर न्यूजीलैंड ये मैच हार जाती है तो सीरीज गंवा देगी। इसलिए न्यूजीलैंड इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। इससे पहले टी20 सीरीज में भी भारत ने लगातार तीन मैच जीते थे, लेकिन न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए आखिरी के दो मुकाबले जीत लिए थे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें तीसरा वनडे मैच

न्यूजीलैंड की खराब बैटिंग

न्यूजीलैंड के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती उसकी कमजोर बल्लेबाजी रही है। टीम के बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। खासकर, भारतीय गेंदबाजों की तेज और स्विंग होती गेंदों के सामने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए हैं। टीम की गेंदबाजी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें काइल जैमीसन और जैकब डफी ने अहम भूमिका निभाई है। दूसरी ओर, भारतीय टीम ने गेंदबाजी में अच्छा खेल दिखाया। पहले वनडे में बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे मैच में टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके। अब भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में अपनी गलतियों को सुधारकर जीत की लय बनाए रखना चाहेगी।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें