Credit Cards

Aaj Ka Panchang, 22 October 2024: आज है कार्तिक माह की षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 22 October 2024: आज 22 अक्टूबर, दिन मंगलवार और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह देर रात 1.30 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही परिघ योग का संयोग रहेगा

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 22 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 22 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार दिन है। यह देर रात 1.30 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही परिघ योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.54 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। राहुकाल का समय दोपहर 3.00 बजे से शाम 04.30 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

22 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि – 22 अक्टूबर 2024 को देर रात 1.30 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी।

परिघ योग – 22 अक्टूबर 2024 को सुबह 8.46 बजे तक परिघ योग रहेगा। इसके बाद शिव योग लग जाएगा।

आर्द्रा नक्षत्र – 22 अक्टूबर 2024 को पूरी दिन पूरी रात पार कर बुधवार को सुबह 5.39 बजे तक रहेगा।

अमृत काल मुहूर्त - सुबह 6.05 बजे से सुबह 7.42 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6.21 बजे से शाम 7.24 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.20 बजे से दोपहर 3.24 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.20 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.09 बजे से लेकर सुबह 5.07 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 02.55 बजे से शाम 04.20 बजे तक

मुंबई- दोपहर 03.17 बजे से शाम 04.44 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 02.55 बजे से शाम 04.20 बजे तक

लखनऊ – दोपहर 02.41 बजे से शाम 04.06 बजे तक

भोपाल- दोपहर 02.56 बजे से शाम 04.22 बजे तक

कोलकाता – दोपहर 02.13 बजे से दोपहर 03.39 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 03.16 बजे से शाम 04.42 बजे तक

चेन्नई- दोपहर 02.50 बजे से शाम 04.18 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:26 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.44 बजे

Narak Chaturdashi 2024: कब है छोटी दिवाली? रात में जलाते हैं यम दीपक, जानिए क्यों

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।