Get App

Dev Diwali 2024: आज मनाई जा रही है देवताओं की दीपावली, जानिए महत्व और पूजन विधि, मिलेगा पुण्य

Dev Diwali 2024: हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे भारत में देव दीवाली मनाई जाएगी। इस बार यह 15 नवंबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान के साथ दीपदान करते है। आइए जानते हैं देव दीपावली पर दीपदान करने का महत्व

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 9:09 AM
Dev Diwali 2024: आज मनाई जा रही है देवताओं की दीपावली, जानिए महत्व और पूजन विधि, मिलेगा पुण्य
dev diwali: 15 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे भारत में देव दीवाली मनाई जाएगी

Dev Diwali 2024: दीपावली का त्यौहार तो बीत चुका है पर देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में अभी एक और दीवाली मनाई जानी बाकी है। वाराणसी में इस दिन देवताओं की दीवाली मनाई जाती है इसीलिए इसे देव दीपावली के नाम से जानते हैं। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह पर्व मनाया जाता है, जो इस बार 15 नवंबर 2024 को आएगा।

इस दिन हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग पवित्र नदियों में स्नान के साथ दीपदान करते है। देव दीवाली को भारत में अत्यधिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं देव दीपावली की मान्यताएं और दीपदान का महत्व।

15 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीवाली

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीवाली मनाया जाता है। इस बार देव दिवाली 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। धार्मिक रूप से इस दिन का विशेष महत्व होता है। देव दीवाली के पीछे पौराणिक कथा यह है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इस विजय के उपलक्ष्य में, देवताओं ने दीप जलाकर भगवान शिव का स्वागत किया था। इसी कारण इस दिन को देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हिन्दू धर्म को मामने वाले लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दीपदान करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें