Dhanteras 2024: 29 अक्टूबर को है धनतेरस, जानें महत्व और अपने शहर में पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024: इस साल धनतेरस की तिथि को लेकर हर जगह भ्रम की स्थिति बनी हुई है। धनतेरस का यह त्योहार दिवाली से पांच दिन पहले शुरू हो जाता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement
Dhanteras 2024: धनतेरस को धनत्रयोदशी, धन्वंतरि त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

दीपावली पांच दिन का दीपोत्सव होता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इसका समापन भाई दूज के दिन होता है। दीपावली का पांच दिवसीय पर्व बेहद नजदीक आ गया है। ऐसे में त्योहार की तैयारियों के लिए कम वक्त बचा है।  इस साल धनतेरस की तिथि लेकर बहुत से कंन्फ्यूज है। उन्हें नहीं मालूम है कि इस बार कब धनतेरस मनाया जाएगा। कुछ लोगों का कहना है कि 28 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। ऐसे में धनतेरस की सही तारीख जानना बेहद जरूरी हो गया है। धनतेरस को धनत्रयोदशी, धन्वंतरि त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

धनतेरस इस साल 29 अकटूबर 2024 को मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन भक्त धन के देवता भगवान कुबेर और आयुर्वेद और स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। यह दिन चांदी और सोने की वस्तुओं, बर्तनों और झाड़ू की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है।

धनतेरस 2024 शुभ तिथि और मुहूर्त


इस बार धनतेरस पर पूजा के लिए 1 घंटा 41 मिनट तक का मुहूर्त है। सोना खरीदने के लिए 20 घंटे का शुभ मुहूर्त है। धनतेरस की कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी ति​थि की शुरुआत 29 अक्टूबर, सुबह 10:31 बजे से हो जाएगी। इसकी समापन तिथि 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1:15 बजे है। धनतेरस की पूजा के शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम 6.31 बजे से रात 8.13 बजे तक का रहेगा। प्रदोष काल समय शाम 5.38 बजे से रात 8.13बजे तक है। वहीं वृषभ काल समय - शाम 6.13बजे से रात 8.27 बजे तक है।

धनतेरस पूजन विधि

शाम के समय कुबेर देव के साथ मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति की स्थापना करें। अब धन्वंतरि देव, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद फल और फूल अर्पित करें। माता और देव को उनका प्रिय भोग लगाएं।  पूजा करते समय "ॐ ह्रीं कुबेराय नमः" मंत्र का जाप करें। पूजा के अंत में आरती करें।

धनतेरस का महत्व

हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन नई चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। धनतेरस के दिन आप जो भी चीज खरीदेंगे उसका तेरह गुना फल आपको मिलेगा। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वतंरि जी की पूजा जरूर करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

धनतेरस के दिन सोने-चांदी के गहने, वाहन, पीतल या तांबे के बर्तन, झाड़ू, नमक, घर, जमीन, मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति, सोना-चांदी के सिक्के खरीद सकते हैं।

जानिए अपने शहर में पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली शाम 6:31 बजे से रात 8:13 बजे तक

गुरुग्राम शाम 6:32 बजे से रात 8:14 बजे तक

नोएडा शाम 6:31 बजे से रात 8:12 बजे तक

मुंबई शाम 7:04 बजे से रात 8:37 बजे तक

पुणे शाम 7:01 बजे से रात 8:33 बजे तक

चेन्नई शाम 6:44 बजे से रात 8:11 बजे तक

जयपुर शाम 6:40 बजे से रात 8:20 बजे तक

हैदराबाद शाम 6:45 से 8:15 तक

चंडीगढ़ शाम 6:29 से 8:13 तक

कोलकाता शाम 5:57 से 7:33 तक

बेंगलुरु शाम 6:55 से 8:22 तक

अहमदाबाद शाम 6:59 से 8:35 तक

Bhai Dooj 2024 Date: कब है भाई दूज 2 या 3 नवंबर? जान लें सही तारीख और टीका करने का सही समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।