सोना एक हफ्ते में ₹2620 सस्ता, 10 बड़े शहरों में इतनी रह गई कीमत

Gold Price Today: वर्तमान में मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 123000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 3000 रुपये गिरी है। सोने-चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है

अपडेटेड Nov 02, 2025 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
22 कैरेट गोल्ड एक सप्ताह में यह 2400 रुपये सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 2620 रुपये नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में कीमत घटकर 123150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो एक सप्ताह में यह 2400 रुपये सस्ता हुआ है। देश के 10 बड़े शहरों में 2 नवंबर को गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 123150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 113160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 112750 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 123000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 112900 123150
मुंबई 112750 123000
अहमदाबाद 112800 123000
चेन्नई 112750 123000
कोलकाता 112750 123000
हैदराबाद 112750 123000
जयपुर 112900 123150
भोपाल 112800 123000
लखनऊ 112900 123150
चंडीगढ़ 112900 123150

इंदौर में सोने की कीमत

इंदौर में सराफा बाजार में शनिवार को‌ सोने के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। औसत भाव 121500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

चांदी की कीमत

एक सप्ताह में चांदी की कीमत 3000 रुपये गिरी है। यह वीकली बेसिस पर लगातार तीसरे सप्ताह सस्ती हुई है। 2 नवंबर को चांदी 152000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 1 नवंबर को‌ चांदी की कीमत 600 रुपये बढ़ गई। औसत भाव 150800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव मामूली बढ़त के साथ 48.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Loan Agreement को बिना समझे साइन करना हो सकता है महंगा, जानें जरूरी बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।