Get App

Guruwar Daan: गुरुवार के दिन इन चीजों का करें दान, चुटकियों में बनने लगेंगे बिगड़े काम

Guruwar Ka Daan Upay: धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पूजा करने से विवाहित महिलाओं को सुख सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। साथ ही धन और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है और संकट दूर हो जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 11:34 AM
Guruwar Daan: गुरुवार के दिन इन चीजों का करें दान, चुटकियों में बनने लगेंगे बिगड़े काम
Guruwar Ka Daan Upay: गुरुवार के दिन पूजा-पाठ के अलावा जरूरमंदों को दान करने से पुण्य मिलता है।

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद अहम माना जाता है। यह भगवान विष्णु के लिए समर्पित होता है। गुरुवार यानी बृहस्पति सभी देवताओं के गुरु माने गए हैं। भगवान विष्णु सृष्टि के पालन करता हैं भगवान विष्णु का जिस घर में वास हो जाए वहां सुख समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पूजा करने से विवाहित महिलाओं को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में गुरु मजबूत होने से व्यक्ति को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही अविवाहित लड़कियों की शादी जल्द ही होती है।

दानवीर होना और जरूरतमंदों को दान देना मानवीय संवेदना का बेहतर उदाहरण है। हर धर्म के ग्रंथों में ये बात कही जाती है कि अगर आपके पास पर्याप्त है तो अपने में से थोड़ा सा हिस्सा उनको दें जो इसके भागी हैं। इससे सामने वाले भला तो होता ही है। साथ ही आपको पुण्य मिलता है और संकट टल जाता है।

गुरुवार को इन चीजों का करें दान, खुल जाएगी किस्मत

गुरुवार के दिन पीली चीजों को शुभ माना जाता है। अगर भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है तो गुरुवार के दिन पीले रंग के अन्न का दान जरूर करें। जैसे चने की दाल का दान करना शुभ होता है। जिन लोगों को अपनी नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति का पूजन करके उन्हें मीठे पीले फल और पीली मिठाईयां अर्पित करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्र दान करने से व्यक्ति के बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। अगर आपके जीवन में लगातार मुश्किलें आ रही हैं तो ऐसे में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर सुराही का दान करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही मुश्किलें कम होने लगती हैं। धीरे-धीरे ये सभी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें