Get App

Holi 2025 Date: क्या इस साल भी दो दिन पड़ रही है होली, डेट पर फंसा पेच? ज्योतिष से जानें सही तारीख

Holi 2025 Date: होली का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन और अगले दिन होली मनाई जाती है। इस बार भी होली की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है। आइए वैदिक पंचांग के मुताबिक जानें कब मनाई जाएगी होली

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 4:38 PM
Holi 2025 Date: क्या इस साल भी दो दिन पड़ रही है होली, डेट पर फंसा पेच? ज्योतिष से जानें सही तारीख
Holi 2025: आइए वैदिक पंचांग के मुताबिक जानें साल 2025 में कब मनाई जाएगी होली (Photo Credit: Canva)

देशभर में होली का त्योहार काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में उत्साह और उमंग का माहौल होता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों का पर्व होली मनाया जाता है। पिछले साल की तरह इस साल भी होली की डेट को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, क्योंकि कुछ जगहों पर लोग होली 14 मार्च को मनाएंगे तो कहीं पर 15 मार्च को होली मनाई जाएगी।

ऐसे में सबके मन में यह सवाल है कि होली किस दिन मनाई जाए। आइए वैदिक पंचांग के मुताबिक जानें कब मनाई जाएगी होली

इस साल कब मनाई जाएगी होली

लोकल 18 से बात करते हुए अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम ने बताया, होलिका दहन और रंग वाली होली का अपना अलग-अलग महत्व है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट से होगी और इसका समापन अगले दिन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि का ज्यादा महत्व होता है, इसलिए इस बार होलिका दहन 14 मार्च को और रंगों का त्योहार होली 15 मार्च को मनाई जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें