वारी ग्रुप की की EPC कंपनी Waaree Renewable Technologies को 120 मेगावाट-पीक (MWp) का सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत कंपनी सोलर मॉड्यूल की सप्लाई करेगी। साथ ही इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) का काम भी संभालेगी।

वारी ग्रुप की की EPC कंपनी Waaree Renewable Technologies को 120 मेगावाट-पीक (MWp) का सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इसके तहत कंपनी सोलर मॉड्यूल की सप्लाई करेगी। साथ ही इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) का काम भी संभालेगी।
यह ऑर्डर एक घरेलू प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दिया है। हालांकि, Waaree Renewable Technologies ने ऑर्डर देने वाली कंपनी का नाम नहीं बताया है। कॉन्ट्रैक्ट की रकम का भी खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्ट को वित्त वर्ष 2027-28 में पूरा करना है।
दूसरी तिमाही में मुनाफा 30% गिरा
सितंबर तिमाही में Waaree Renewable Technologies का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 30% गिरकर ₹82 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹116 करोड़ का मुनाफा कमाया था।
हालांकि, इस दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 36.53% बढ़कर ₹1,057.84 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹775 करोड़ था। EBITDA में सिर्फ 1.3% की बढ़त हुई। यह ₹158 करोड़ से बढ़कर ₹160 करोड़ रहा। वहीं, EBITDA मार्जिन 20% से घटकर 15% पर आ गया।
पहली छमाही में रेवेन्यू 44% बढ़ा
वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 43.84% बढ़कर ₹1,982.09 करोड़ रहा। EBITDA भी 21.04% बढ़कर ₹333.46 करोड़ हो गया। हालांकि, नेट प्रॉफिट लगभग स्थिर रहा। यह ₹202.75 करोड़ से मामूली घटकर ₹200.44 करोड़ पर आ गया।
कंपनी के मुताबिक, अधिग्रहण से जुड़ी फाइनेंसिंग लागत और अलग-अलग मार्जिन वाले कारोबार जुड़ने से निकट अवधि में मुनाफे पर असर पड़ा है।
कंपनी के शेयरों का हाल
वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज का शेयर गुरुवार को BSE पर 1.93% की बढ़त के साथ ₹687.85 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 30.67% टूटा है।
यह सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन का काम करती है। कंपनी प्रोजेक्ट के लिए सोलर मॉड्यूल की सप्लाई भी करती है। इसका कारोबार मुख्य रूप से सोलर पावर प्लांट लगाने और उनसे जुड़ी EPC सेवाएं देने से जुड़ा है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।