Get App

Maha Kumbh 2025: स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन महाकुंभ में लगाएंगी डुबकी, करेंगी कल्पवास, मिला नया नाम और गोत्र

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी आएंगी। वह यहां कल्पवास भी करेंगी। लॉरेन पॉवेल के महाकुंभ में शिरकत करने से जुड़े सवाल पर आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने इस बात की जानकारी दी है। पॉवेल करीब 10 दिनों तक श्रीनिरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में रुकेंगी

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 11, 2025 पर 11:40 AM
Maha Kumbh 2025: स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन महाकुंभ में लगाएंगी डुबकी, करेंगी कल्पवास, मिला नया नाम और गोत्र
Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा। यह 45 दिनों तक चलेगा।

स्टीव जॉब्स का नाम जब भी लिया जाता है तो उनकी क्रिएटिविटी और एपल कंपनी की सक्सेस स्टोरी सामने आती है। लेकिन उनकी पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इस बीच महाकुंभ मेले की चकाचौंध की महिमा पूरी दुनिया में फैल रही है। इस महाकुंभ मेले में लॉरेन पॉवेल भी संगम में डुबकी लगाएंगी। इस दौरान कल्पवास भी करेंगी। पॉवेल करीब 10 दिनों तक श्रीनिरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में रुकेंगी। इस बात की जानकारी आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने दी है। महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहा है। यह 45 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कई शाही स्नान भी होंगे।

अरबपति कारोबारी लॉरेन यहां कल्पवास भी करेंगी और साधुओं की संगत में सादगीपूर्ण जीवन गुजारेंगी। बता दें कि दिवंगत पति स्टीव की तरह ही लॉरेन भी हिंदू और बौद्ध धर्म से खास जुड़ाव रखती हैं। अक्सर ऐसे धार्मिक समागमों में उनकी मौजूदगी देखी जाती रही है।

पॉवेल का नया नाम कमला

आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने कहा कि वह यहां अपने गुरु से मिलने आ रही हैं। हमने उनका नाम कमला रखा है और वह हमारे लिए बेटी की तरह हैं। यह दूसरी बार है जब वह भारत आ रही हैं। कुंभ में सभी का स्वागत है। मेरा मानना है कि यह उनका निजी कार्यक्रम है। वह अपने गुरु का दर्शन करने आ रही हैं। हमने उनको अपना नाम और गोत्र दिया। उनका मेरे प्रति बहुत स्नेह है। वह 3-5 दिन प्रवास करेंगी। वो पूजन, ध्यान, तप साधना करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम कोशिश करेंगे कि पॉवेल को अखाड़े की पेशवाई में शामिल किया जाए, लेकिन यह उनके ऊपर निर्भर करेगा। जो लोग हमारी परंपराओं के बारे में ज्यादा नहीं जानते, वो लोग बहुत कुछ सीखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 61 साल की लॉरेन यहां 13 जनवरी को आ जाएंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें