Get App

Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ मेले के दौरान कौन-सा व्रत-त्योहार कब है? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Prayagraj Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल महाकुंभ मेले का आयोजन होना है। यह मेला 13 जनवरी से शुरू हो जाएगा और 26 फरवरी को खत्म होगा। इस दौरान कई शाही स्नान भी होंगे। वहीं व्रत त्योहार भी मनाए जाएंगे। आइये जानते हैं महाकुंभ मेले के दौरान कौन – कौन से व्रत त्योहार आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2024 पर 1:06 PM
Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ मेले के दौरान कौन-सा व्रत-त्योहार कब है? यहां देखिए पूरी लिस्ट
Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। यह 45 दिन तक चलेगा।

किसी एक जगह पर हर 12 साल पर आयोजित होने वाला कुंभ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारतीय सभ्यता और संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। हर 12 साल में महाकुंभ मेले का आयोजन होता है। इस बार कुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा। यह 26 फरवरी 2025 को खत्म होगा। कहा जाता है कि इसमें एक बार स्नान करने से भक्तों के सभी पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकुंभ मेले के दौरान कई व्रत और त्योहार भी आ रहे हैं। इस मुहूर्त पर स्नान करना बेहद शुभ माना गया है।

कुंभ मेला हर तीन साल में एक एक बार उज्जैन, प्रयागराज, हरिद्वार और नासिक में आयोजित होता है। अर्ध कुंभ मेला 6 साल में एक बार हरिद्वार और प्रयागराज के तट पर लगता है। वहीं पूर्ण कुंभ मेला 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है, जो प्रयागराज में होता है। 12 कुंभ मेला पूर्ण होने पर एक महाकुंभ मेले का आयोजन होता है। इससे पहले महाकुंभ प्रयाराज में साल 2013 में आयोजित हुआ था।

13 जनवरी 2025 महाकुम्भ माघ स्नान का शुभारम्भ

पौष पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व शास्त्रों में भी जिक्र किया गया है। इस दिन से महाकुंभ मेले की शुरुआत हो रही है। इस दिन स्नान करना बेहद शुभ माना गया है। महाकुंभ मेले का यह पहला शाही स्नान रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें