Get App

Mulank 9 Rashifal 2025: जानें कैसा होगा मूलांक 9 वालों का साल 2025? हेल्थ से लेकर लव लाइफ तक जानें सब कुछ

Mulank 9 Rashifal 2025: साल 2025 मूलांक 9 के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नए साल में मूलांक 9 के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। लेकिन इनके स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं आ सकती है। जानें कैसा होगा मूलांक 9 का नया साल 2025

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2024 पर 7:26 AM
Mulank 9 Rashifal 2025: जानें कैसा होगा मूलांक 9 वालों का साल 2025? हेल्थ से लेकर लव लाइफ तक जानें सब कुछ
Mulank 9 Rashifal 2025: जानें कैसा होगा मूलांक 9 वालों का साल 2025

Mulank 9 Rashifal 2025: जिस किसी भी जातक का जन्म किसी भी महीने के 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 09 होता आता है। इस अंक का स्वामी ग्रह मंगल होता है। मंगल आत्मबल को बढ़ाने वाला ग्रह माना जाता है जो जातक को राजनीति में सफलता, भूमि और धन का लाभ प्रदान करता है। अंक 09 के लोग अपने जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं। सेना, पुलिस, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन और जमीन से जुड़े व्यवसायों में ये जातक विशेष रूप से सफल होते हैं।

इस वर्ष, अंक 09 वाले जातक सफलता की नई ऊंचाइयां छूने वाले हैं। व्यवसाय और नौकरी के क्षेत्र में उनकी सफलता सुनिश्चित है। यह वर्ष उनके लिए प्रगति और उन्नति का कारक साबित होगा। 2025 का वर्ष भी अंक 09 से प्रभावित रहेगा क्योंकि इसका स्वामी ग्रह मंगल है।

मूलांक 9 का स्वास्थ्य

साल 2025 में मूलांक 9 के लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। 9 जनवरी से 18 फरवरी और फिर 9 मार्च से 18 अप्रैल तक का समय स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा। हालांकि, मई और जून के महीनों में आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, 15 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच वाहन चलाते समय या वाहन का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतने की जरुरत है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें