Get App

नए साल के पहले दिन करें ये उपाय, पूरे साल घर में होगा मां लक्ष्मी का वास!

साल 2025 की शुरुआत में सत्यनारायण कथा करने से पूरे वर्ष स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, नकारात्मकता समाप्त होती है, और धन का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन की पूजा से आपके जीवन में खुशहाली और शांति आती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 12:18 PM
नए साल के पहले दिन करें ये उपाय, पूरे साल घर में होगा मां लक्ष्मी का वास!
New Year 2025: पूरे साल घर में नहीं होगी धन की कमी! हरिद्वार के ज्योतिषी से जानें विधि

साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप पूरे वर्ष स्वस्थ और आर्थिक तंगी से दूर रहना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए खास है। साल 2025 की शुरुआत बुधवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से हो रही है, जो वैदिक पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। खासकर इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और उनकी सत्यनारायण कथा का आयोजन करने का महत्व है। यदि आप साल के पहले दिन भगवान की भक्ति में लीन होकर पवित्र मन और हृदय से सत्यनारायण कथा करवाते हैं, तो यह आपके पूरे साल को समृद्ध और शुभ बना सकता है।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से आपके जीवन में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं और धन के भंडार कभी खाली नहीं होते। इसलिए इस विशेष दिन का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है, और यह आपकी जीवन में समृद्धि और शांति लाने में मदद करता है।

सत्यनारायण कथा का महत्व

इस खास दिन, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कथा सुनने या कराने का अत्यधिक महत्व है। विशेष रूप से, सत्यनारायण कथा करने से पूरे वर्ष स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है। हरिद्वार के मसहूर ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि यदि आप इस दिन सत्यनारायण कथा का आयोजन दोपहर 12 बजे से पहले करते हैं, तो भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे पूरे साल के लिए समृद्धि और सुख-शांति बनी रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें