Mulank 4 Predictions 2025: हेल्थ से लेकर करियर तक, जानें कैसा होगा मूलांक 4 वालों का साल 2025

Mulank 4 Predictions 2025: साल 2025 मूलांक 4 के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। अगले साल आप अपने ऑफिस की तरफ से विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा इन मूंलाक के लोगों को साल 2025 में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। जानें कैसा होगा मूलांक 4 का अगला साल

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 4:38 PM
Mulank 4: मूलांक 4 के जातकों के लिए 2025 में स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। जानें कैसा होगा मूलांक 4 का नया साल

Mulank 4 Predictions 2025: जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13 या 22 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह राहु होता है। इस अंक के लोग तकनीकी और प्रबंधकीय क्षेत्रों में सफल होते हैं और धार्मिक व आध्यात्मिक भी होते हैं। ये अपने हाथ में लिए सभी कामों को पूरा करते हैं और यही इनकी विशेषता भी होती है।

शनि, शुक्र और बुध इनके मित्र ग्रह होते हैं और अंक 08 इसका सबसे प्रिय मित्र होता है। 2025 में अंक 04 के लिए मंगल स्वामी होगा, जो वर्ष का वार्षिक अंकफल निर्धारित करेगा। आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 4 का नया साल

मूलांक 4 का स्वास्थ्य


मूलांक 4 के जातकों के लिए 2025 में स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अप्रैल और जुलाई के महीने में मंगल और केतु के कारण इस अंक के लोगों को हल्की परेशानी हो सकती है। 18 फरवरी से 09 मार्च तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी, विशेषकर हड्डी और बीपी की समस्याएं हो सकती हैं। शुगर और बीपी के मरीजों के लिए नवंबर का महीना थोड़ा कठिन रहेगा, लेकिन बाकी समय स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4 का करियर

अंक 04 राहु और अंक 09 मंगल के जातकों के लिए 2025 में सफलता के अच्छे संकेत लेकर आ रहा हैं। लॉ, एमबीए और तकनीकी क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। अगले साल ऑफिस से विदेश जाने का अवसर आपको भी मिल सकता है। आईटी, मीडिया और मैनेजमेंट क्षेत्रों में कार्यरत जातकों के लिए 13 मार्च के बाद का समय काफी अनुकूल रहेगा। 18 अप्रैल से 13 अगस्त के बीच पदोन्नति या नौकरी परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े जातकों को भी लाभ होगा।

मूलांक 4 का वैवाहिक जीवन

इस साल अंक 04 की लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी, क्योंकि उन्हें अंक 06 का पूरा समर्थन मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन आपके लाइफ पार्टनर को फरवरी, सितंबर और नवम्बर में स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो इस साल विवाह की संभावना बन सकती है। विवाह के लिए जनवरी से 18 मार्च और 13 मई से 18 जुलाई तक का समय शुभ रहेगा। आपकी लव लाइफ के लिए जनवरी से मार्च तक का समय भी अच्छा है।

मूलांक 4 का आर्थिक जीवन

2025 वर्ष आपके लिए धन और संपत्ति में वृद्धि लाएगा। वाहन और मकान खरीदने के भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी, मई, जून, और नवम्बर में आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अंक 04 के लिए अंक 06 और 05 के साथ अच्छे संबंध हैं, जिनकी मदद से वित्तीय उन्नति संभव होगी। 09 फरवरी से 13 जुलाई और 18 सितंबर से 27 नवम्बर तक का समय आपके लिए शुभ रहेगा।

मूलांक 4 के लिए उपाय

इस अंक के स्वामी ग्रह राहु होता है इसलिए इन मूलांक के लोगों को श्री कृष्ण की उपासना करें और प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करने की सलाह दी जाती है। बुधवार को भैरव पूजा करें और उड़द व तिल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनके चरण स्पर्श करें। प्रत्येक बुधवार को गणेश भगवान को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। गाय को पालक खिलाना भी शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

Mahakumbh 2025: गीता प्रेस की खास पेशकश, 5 रुपये में मिलेगा ज्ञान का संगम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।