Prayagraj Maha Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले महीने लगने वाला महाकुंभ मेला भारत की समृद्ध विविधता और आध्यात्मिकता को प्रदर्शित करने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है। 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ मेला की शुरूआत हो रही है, जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस बार महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है। यह असाधारण उत्सव हर 12 साल में एक बार चार पवित्र शहरों हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और प्रयागराज में आयोजित किया जाता है। ये सभी धार्मिक नगर भारत की सबसे पवित्र नदियों गंगा, शिप्रा, गोदावरी एवं गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम के किनारे स्थित हैं।