Shattila Ekadashi 2025: पंचांग के अनुसार, इस साल षटतिला एकादशी का व्रत 25 जनवरी को मनाया जा रहा है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का होता है क्योंकि इस दिन इन दोनों देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। षटतिला एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन विशेष रूप से तिल का दान किया जाता है। साथ ही अन्न धन और अन्य वस्तुओं का दान भी करने की परंपरा है जिससे जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है।
