SIP की बारीकियों को समझें और जानें क्यों म्युचुअल फंड में SIP का टॉप-अप करना समझदारी भरा चुनाव है
AMFI के साथ संयुक्त साझेदारी में “Nivesh ka Sahi Kadam’ (निवेश का सही कदम) एक मुहिम है - Mutual Funds Sahi Hai & News18 Network (म्युचुअल फंड सही है और News18 Network) आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए SIP में निवेश को बढ़ावा देते हैं. हमारा सुझाव है कि अतिरिक्त-SIP टॉप-अप एक समझदारी भरा चुनाव है
म्युचुअल फंड में SIP का टॉप-अप करना समझदारी भरा चुनाव है
जब आर्थिक तौर पर एक सुरक्षित भविष्य की बात हो, तो एक व्यवस्थित और अनुशासित निवेश का तरीका इसमें बड़ी भूमिका निभाता है. यही वज़ह है कि सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIPs) को इस लिहाज से बेहतर विकल्प माना जाता है. म्युचुअल फंड में नियमित तौर पर निवेश करना एक आसान तरीका है. SIP के साथ यह सुविधा होती है कि यह आप नियमित तौर पर एक निश्चित रकम निवेश कर सकते हैं. इससे मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव से परेशान हुए बिना ही अपने आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नियमित निवेश किया जा सकता है.
AMFI के साथ संयुक्त साझेदारी में “Nivesh ka Sahi Kadam’ (निवेश का सही कदम) एक मुहिम है - Mutual Funds Sahi Hai & News18 Network (म्युचुअल फंड सही है और News18 Network) आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए SIP में निवेश को बढ़ावा देते हैं. हमारा सुझाव है कि अतिरिक्त-SIP टॉप-अप एक समझदारी भरा चुनाव है. ज़्यादातर निवेशक म्युचुअल फंड के ज़रिए SIP में निवेश के बारे में जानते हैं. हालांकि, कम ही निवेशक हैं, जिन्हें समय के साथ SIP में निवेश राशि बढ़ाने के फ़ायदों के बारे में पता है. इस लेख में हम आपको SIP की मुख्य बातों के बारे में बताएंगे. यह भी बताएंगे कि कैसे अपनी आय बढ़ने पर आप इसे टॉप-अप भी कर सकते हैं. यह लंबे समय के लिए तय आपके आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है.
SIP क्या होते हैं?
सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) निवेश का एक व्यवस्थित और नियमित तरीका है. यहां आप म्युचुअल फंड में एक निश्चित राशि नियमित-दैनिक, मासिक, साप्ताहिक या तिमाही में निवेश करते हैं. SIP में निवेश का सबसे बड़ा फायदा है कि इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है. इसके अलावा, अपनी ज़रूरत के मुताबिक कभी भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आप निवेश की दुनिया में नए हैं, तो बहुत छोटी रकम के साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं. साथ ही यह निवेश का एक नियमित तरीका है, तो छोटी सी रकम से शुरू किया निवेश भी कुछ सालों बाद अच्छी खासी रकम में बदल सकती है. SIP में निवेश आपको आर्थिक लक्ष्यों के लिए अनुशासित बनाता है. साथ ही, मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव के बावजूद यह नुकसान की आशंका को न्यूनतम रखने का काम भी करता है.
SIP टॉप-अप इसका अगला चरण क्यों माना जाता है?
आपकी आय बढ़ने के अनुपात में SIP में निवेश की राशि को बढ़ाना ही SIP टॉप-अप है. बहुत से निवेशक एक निश्चित राशि के साथ SIP में निवेश शुरू करते हैं और कई सालों तक उतनी ही राशि को जारी रखते हैं. हालांकि, एक महत्वपूर्ण तथ्य की ज़्यादातर लोग अनदेखी कर देते हैं कि SIP में निवेश की राशि समय के साथ नहीं बढ़ाई जाए, तो आपकी जमा की गई राशि के बढ़ने की क्षमता कम हो सकती है.
आपको अपने SIP निवेश में बढ़ोतरी या टॉप-अप क्यों करना चाहिए?
1. महंगाई और बढ़ती कीमतों के साथ तालमेल बिठाने में करे मदद
SIP में निवेश की राशि बढ़ाने का एक सबसे बड़ा फ़ायदा है कि यह बढ़ती महंगाई के दौर में आपको एक कदम आगे रखता है. हर बीतते दिन के साथ रोज़मर्रा के खर्चे बढ़ते जाते हैं. अगर आपका निवेश इन खर्चों के अनुपात में स्थिर रहे और उसमें इज़ाफ़ा न हो, तो हो सकता है कि निवेश से मिलने वाली राशि आपकी भविष्य की ज़रूरतों को पूरा नहीं कर पाएगी.
अपने SIP निवेश की राशि बढ़ाकर, आप बेफ़िक्र हो सकते हैं. अब आपका निवेश सिर्फ़ कुछ संख्या में ही नहीं बढ़ रहा है, बल्कि यह ज़रूरतों को पूरा करने के लिए वास्तविक तौर पर भी बढ़ रहा है. यह भविष्य में आपकी आर्थिक ज़रूरतों और खरीदने की क्षमता को मज़बूत बना सकता है.
2. अपने पैसों को तेज़ी से बढ़ाएं
कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि दर) का जादू जब निवेश के लिए ज़्यादा पैसे हों, तो सबसे बेहतर तरीके से काम करता है, जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, SIP में निवेश की अपनी राशि बढ़ाकर बेहतर रिटर्न पा सकते हैं. यह आग में और घी डालने की तरह है, SIP की राशि बढ़ाकर ज़्यादा पैसे कमाना अच्छा तरीका है. यह आपके पैसों को तेज़ी से बढ़ाने का काम करता है.
समय के साथ, टॉप-अप का यह बेहद आसान तरीका आपको लंबे समय के लिए अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा. यह आपके सपनों को पूरा करने के काम आ सकता है. फिर वह घर खरीदने का सपना हो सकता है, अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करना हो या फिर रिटायरमेंट के लिए पैसे जमा करने का लक्ष्य क्यों न हो.
3. अपने बढ़ते आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सही तरीके से निवेश बढ़ाएं
बदलते वक्त के साथ हमारे आर्थिक लक्ष्य भी बढ़ते जाते हैं - हो सकता है कि आप एक बड़ा घर लेना चाहते हों या रिटायरमेंट के साथ लंबी छुट्टियों का सपना देख रहे हों. आपके इन सपनों को पूरा करने के लिए आज से ही अपने निवेश के तरीकों को भी ज़रूरत के मुताबिक बदलना होगा.
अपने SIP निवेश को बढ़ाकर या टॉप-अप लेकर, आप अपनी आर्थिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने पोर्टफ़ोलियो को मज़बूत बना सकते हैं. इससे निवेश की अपनी मौजूदा रणनीति में बदलाव किए बिना ही अपनी आर्थिक योजनाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं.
4. सही जगह पर करें बढ़ती आय का इस्तेमाल
आमदनी बढ़ने के अनुपात में ही अपनी लाइफ़स्टाइल बना लेना बहुत आसान है. हालांकि, ज़्यादातर आर्थिक सलाहकारों की राय होती है कि आय बढ़ने पर सारे पैसे रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर खर्च नहीं करना चाहिए. अतिरिक्त पैसों में से एक हिस्सा हमेशा बचत और निवेश के लिए रखना चाहिए.
SIP में अपने निवेश को बढ़ाकर, आप अपने पैसे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण और ज़रूरी कदम उठा सकते हैं. यह सारे पैसों को लाइफ़स्टाइल मैनेज करने और अपने शौक पूरे करने के लिए खर्च करने से बेहतर विकल्प है.
SIP टॉप-अप कैसे काम करता है?
SIP टॉप-अप एक ऐसी सुविधा है, जिससे आप थोड़े-थोड़े समय पर SIP के लिए तय राशि में स्वचालित (ऑटोमैटिक) तरीके से कुछ वृद्धि कर सकते हैं. यह वृद्धि अपनी सुविधा के मुताबिक, जैसे कि वार्षिक या कुछ महीनों पर कर सकते हैं. इससे हर बार आपकी कमाई बढ़ने पर या आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर मैन्युअल तरीके से बदलाव करने की ज़रूरत नहीं रहेगी. आमदनी बढ़ने के साथ ही ऑटोमैटिक तरीके से SIP में निवेश भी बढ़ जाएगा.
SIP में टॉप-अप करने का यह है सबसे सही समय
निवेश की दुनिया में समय भी आपकी सबसे कीमती संपत्ति में शुमार है. समय का मतलब है कि जितनी जल्दी आप शुरुआत करेंगे, आपके लिए यह उतना ही बेहतर होगा. अगर आप पहले से ही SIP के ज़रिए निवेश कर रहे हैं, तो निवेश राशि बढ़ाने या SIP टॉप-अप के लिए यह सही समय है. अपने आर्थिक निवेश का बेहतरीन इस्तेमाल करने के लिए, आमदनी बढ़ने के साथ SIP टॉप-अप करना न भूलें.
SIP में नियमित अंतराल पर अपनी निवेश राशि बढ़ाकर अपने आर्थिक लक्ष्य पूरे कर सकते हैं. साथ ही, भविष्य की ज़रूरतों और उम्मीद के मुताबिक अपने निवेश के अच्छे प्रदर्शन करने के लिहाज़ से भी निश्चिंत रह सकते हैं. अपनी बचत की आदत को और बेहतर बनाएं-आज से ही SIP टॉप-अप की शुरुआत करें. अब आपके पैसे उम्मीद से ज़्यादा तेज़ रफ़्तार से बढ़ेंगे.
म्युचुअल फंड में निवेश बाज़ार की जोखिमों के अधीन है. कृपया निवेश का फ़ैसला लेने से पहले सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें. योजनाओं के NAV अलग-अलग कारकों की वज़ह से प्रभावित होते रहते हैं. इनमें ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव भी शामिल है. ऐसा ज़रूरी नहीं है कि किसी म्युचुअल फंड का भविष्य में प्रदर्शन पहले किए प्रदर्शन के जैसा ही हो. साथ ही, म्युचुअल फंड किसी भी योजना के तहत लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है. म्युचुअल फंड से मिलने वाला लाभांश या रिटर्न पूरी तरह से अधिशेष या लाभ की उपलब्धता और उसके वितरण पर निर्भर करता है. निवेशकों से अनुरोध है कि वे प्रस्तावों की सावधानी से समीक्षा करें और योजना में निवेश/भागीदारी के कानून, कर और आर्थिक उद्देश्यों के संबंध में पेशेवर विशेषज्ञों से राय लें.