देश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद से ही शेयर बाजार में रौनक लौटी है और कोविड के कारण मार्केट में जो उठापटक चल रही थी, वह स्थिर हुआ है और अब इसमें तेजी का रुख दिख रहा रहा है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म मोतीलील ओसवाल (Motilal Oswal) ने निवेशकों को मिड टर्म यानी 1 साल तक के टाइम फ्रेम में फंडाटमेंटल स्टॉक्स में निवेश करने का सुझाव दिया है। ये हैं Motilal Oswal के 5 टॉप फंडामेंटल पिक्स…
SBI
ब्रोकरेज फर्म मोतीलील ओसवाल ने SBI के स्टॉक्स को 1 साल के लिए 530 रुपये के टार्गेट प्राइस को ध्यान में रखकर खरीदारी करने की सुझाव दिया है। Motilal Oswal का कहना है कि SBI के शेयर निवेशकों को मिड-टर्म में 25% रिटर्न दे सकते हैं। आज इसके शेयर 1.93% की तेजी के साथ 432.55 रुपये पर बंद हुए।
Aditya Birla Fashion & Retail
Motilal Oswal ने इस कंपनी के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस मिड टर्म के लिए 230 रुपये तय किया है। आज कंपनी के शेयर 1.15% की तेजी के साथ 197.20 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी अपने निवेशकों को 18% रिटर्न दे सकती है।
Crompton Greaves Consumer Electricals
ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal को उम्मीद है कि यह कंपनी 1 साल के टाइम फ्रेम में अपने निवेशकों को 16% से अधिक रिटर्न जे सकती है। ब्रोकरेज हाउस ने निवेशकों के इसके स्टॉक्स की खरीदारी 460 रुपये के लक्ष्य को ध्यान में रखकर करने का सुझाव दिया है। आज इसके शेयर फ्लैट रहे और 398.60 रुपये पर बंद हुए।
L&T Technology Services
Motilal Oswal ने एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस मिड टर्म के लिए Rs 3,130 रुपये तय किया है। आज इसके शेयर 0.77% गिरावट के सथ 2,689.95 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी 1 साल के टाइम फ्रेम में निवेशोकों को 16% रिटर्न दे सकती है।
Larsen & Toubro
लार्सन एंड टूब्रो के स्टॉक्स का टार्गेट प्राइस मिड टर्म के लिए Motilal Oswal ने 1,700 रुपये दिया है। कंपनी के शेयर 0.36% की तजी के साथ 1473 रुपये पर बंद हुए। यानी कंपनी के शेयर निवेशकों को 15% रिटर्न दे सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
