9 अक्टूबर को देश में सोने में गिरावट है। सुबह के वक्त कई शहरों में भाव नीचे आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड फिसलकर 149690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़ी। इसकी वजह रही- फेस्टिव सीजन से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की ओर से मांग बढ़ना। त्योहारों से पहले ज्वेलरी की मांग बढ़ने की उम्मीद में विक्रेता आमतौर पर कच्चे माल के रूप में सोने की खरीद बढ़ा देते हैं।
सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने में तेजी का रुख है। कीमत 4,147.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 137090 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149560 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 137090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 9 अक्टूबर की सुबह चांदी देश में 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 59.62 डॉलर प्रति औंस है।