ग्रोथ ओरिएंटेड होने के साथ ही बजट से इंसेटिव बेस्ड स्क्रैपेज पॉलिसी की उम्मीद: Shashank Srivastava

इंडस्ट्री की बेहतरी के लिहाज से आगामी बजट ग्रोथ ओरियएंटेड होना चाहिए। इसके साथ इंडस्ट्री के लिए इंसेटिव बेस्ड स्क्रैपेज पॉलिसी की उम्मीद भी बजट से है

अपडेटेड Jan 13, 2021 पर 7:15 PM

मारुति सुजुकी के Executive Director, शशांक श्रीवास्तव से आज सीएनबीसी-आवाज़ से एक्स्क्लूसिव बातचीत की जिसमें उन्होंने कोरोना के पहले और बाद के बाजार के हालात पर चर्चा की। इसके अलावा आने वाले महीने में बजट से इंडस्ट्री को क्या उम्मीद है इस पर भी अपने विचार रखे।

शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि नवंबर, दिसंबर में बिक्री अच्छी रही है। डीलर्स के पास स्टॉक कम और बुकिंग ज्यादा है। वहीं चौथी तिमाही में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि वॉल्यूम का अनुमान देना मुश्किल है लेकिन बजट प्रावधान और कोरोना की हालात पर नजर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम रिकवरी के रास्ते पर बढ़ रहे हैं वहीं मासिक आधार पर सुधार दिख रहा है। पिछले महीने एक्सपोर्ट अच्छा रहा है।

शशांक श्रीवास्तवन ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने पर कंपनी का फोकस है। इस समय सप्लाई कम है और डिमांड ज्यादा है। अभी बुकिंग का ट्रेंड अच्छा है। इसलिए लगता है कि चौथी तिमाही अच्छी रहेगी। हालांकि पिछले 3 चार महीने अच्छे निकले हैं लेकिन बाजार को अपना लास्ट लेलव पाने के लिए अभी भी बहुत सफर तय करना है।

उन्होंने आगे कहा कि इकोनॉमी में प्रदर्शन कैसा रहेगा ये अभी पता नहीं है। वैक्सीन के बाद थोड़ा राहत मिली है लेकिन उसका आकलन करना होगा। महीने दर महीने पिक्चर क्लीयर नहीं है। पिछले साल की तुलना में ग्रोथ अभी भी निगेटिव है। हालांकि रिकवरी पाथ दिखाई दे रहा है। लेकिन कितने लेवल तक होगी ये देखना बाकी होगा।

अगले महीने आने वाले बजट के बारे में अपनी उम्मीद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री की बेहतरी के लिहाज से आगामी बजट ग्रोथ ओरियएंटेड होना चाहिए। इसके साथ उन्हें इंडस्ट्री के लिए इंसेटिव बेस्ड स्क्रैपेज पॉलिसी की उम्मीद भी बजट से है। उन्होंने कहा कि डिमांड क्रिएशन कम होना चाहिए। टैक्सेस भी कम होना चाहिए।


वहीं दिसंबर में आये हुए ऑटो बिक्री के आंकड़ों के अनुसार Maruti की बिक्री में सालाना आधार पर 16.3 फीसदी की बढ़त दिख सकती है। दिसंबर 2020 में  Maruti की बिक्री 155000 यूनिट रह सकती है जो कि  दिसंबर 2019 में 133296 यूनिट रही थी। इसी तरह दिसंबर में M&M Auto की बिक्री में सालाना आधार पर 4.5 फीसदी की बढ़त दिख सकती है। दिसंबर 2020 में M&M Auto की बिक्री 41000 यूनिट रह सकती है जो कि  दिसंबर 2019 में 39230 यूनिट रही थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।