'Elon Buy Twitter' नाम से किसी ने लॉन्च कर दी क्रिप्टोकरेंसी, एक दिन में 6,000% बढ़ गई कीमत

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एक शख्स ने 'Elon Buy Twitter' नाम से एक कॉइन लॉन्च किया, जिसकी कीमत पिछले 24 घंटे में 6,000% से अधिक बढ़ चुकी है

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 10:50 PM
Elon Buy Twitter (EBT) कॉइन को लोग धड़ल्ले से खरीद रहे हैं

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क (Elon Musk) इन दिनों सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) को खरीदने में जी जान से जुटे हुए हैं। ऐसी खबरें आ रहे हैं ट्विटर ने एलॉन मस्क को कंपनी बेचने के प्रस्ताव को मान लिया है और इसके बारे में कभी भी आधिकारिक ऐलान हो सकता है। हालांकि इस बीच क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की दुनिया में एक शख्स ने 'Elon Buy Twitter' नाम से एक क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर दी है, जिसका हिंदी अर्थ होगा 'एलॉन ने ट्विटर को खरीदा।'

इस क्रिप्टो कॉइन के लॉन्च होते ही लोग धड़ाधड़ इसे खरीदने लगे हैं और पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत 6,000 फीसदी से अधिक बढ़ गई है। कॉइनमार्केट कैप के मुकाबिक, 25 अप्रैल की रात 12AM पर Elon Buy Twitter (EBT) कॉइन की कीमत 0.00000003589 डॉलर थी, जो खबर लिखे जाने के समय तक 6,000 फीसदी से अधिक की छलांग लगाकर 0.000001527 डॉलर पर पहुंच गई थी।

एक और क्रिप्टो स्कैम?

Elon Buy Twitter (EBT) कॉइन भी क्रिप्टो की दुनिया में होने वाले अक्सर स्कैम की तरह दिख रहा है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट सिक्योर नहीं है। साथ ही इसे बनाने वाली टीम का कोई चेहरा नहीं है और उन्होंने अपनी वेबसाइट पर एलॉन मस्क की फोटो प्रोफाइल पिक्चर बना रखा है।


यह भी पढ़ें- LIC IPO: कंपनी का इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा

वेबसाइट पर दावा किया गया है कि यह कॉइन मीम बनाने वाले लोगों को कमाई का एक मौका देगा और उन्हें अपने काम के जरिए एक निश्चित आमदनी हासिल करने में मदद करेगा। वेबसाइट पर लिखा है कि EBT उभरते मीम क्रिएटर को अपना टैलेंट दुनिया के सामने दिखाने और उससे उनकी जेब भरने का मौका देगा।

लोगों को SQUID Game Crypto की आ रही याद

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भी ऐसी ही एक क्रिप्टोकरेंसी ने तहलका मचाया था, जिसका नाम स्क्विड गेम क्रिप्टो (Squid Game Crypto) था। यह क्रिप्टोकरेंसी नेटफ्लिक्स के ब्लॉकबस्टर वेबसीरीज Squid Game के नाम पर लॉन्च की हुई थी। इस क्रिप्टोकरेंसी को Squid Game की लोकप्रियता का लाभ मिला और लाखों लोगों ने इसमें पैसा लगाया।

इसका नतीजा यह रहा महज एक हफ्ते में कौड़ियों के दाम पर बिकने वाला SQUID Game कॉइन की कीमत करीब 30,000 फीसदी से अधिक की छलांग लगाकर 2,856.65 डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद जो हुआ, उसने निवेशकों को संभलने का भी मौका नहीं दिया है। 4 नवंबर को 2,856.65 डॉलर पर इसकी कीमत पहुंचने के महज 7 सेकेंड के अंदर यह 0.0007 डॉलर पर आ गया। इसकी 99.99 फीसदी तुंरत घट गई और लोगों के करोड़ो रुपये इस कॉइन में डूब गए।

इस कॉइन को किसने बनाया और इसके निवेशकों के पैसों को लेकर वह कहां गया, आज तक कोई जान नहीं पाया। सकी वेबसाइट भी गायब हो गई है और सोशल मीडिया चैनल बंद हो गए हैं। CoinMarketCap में हे़ड ऑफ कंटेंट Molly Jane Zuckerman ने बताया कि यह पूरी तरह ठगी का मामला था। इस क्रिप्टोकरेंसी को चलाने वालों ने निवेशकों को चपत लगा दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।