LIC IPO: कंपनी का इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा

सरकार अब IPO के जरिये 3.5 फीसदी या लगभग 22 करोड़ शेयर बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 10:39 AM
LIC का IPO देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू होगा और लंबे समय से इस इश्यू का इंतजार था

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का इश्यू 4 मई को खुल रहा है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इश्यू 9 अप्रैल को बंद होगा। CNBC TV 18 ने 25 अप्रैल को ही इस बात की जानकारी दी थी।

सरकार अब IPO के जरिये 3.5 फीसदी या लगभग 22 करोड़ शेयर बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इससे LIC की वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपये रह सकती है, जो उसकी 5.4 लाख करोड़ रुपये की एम्बेडेड वैल्यू (embedded value) से 1.1 गुनी है।

पहले 5% हिस्सेदारी बेचने का था प्लान


इस साल फरवरी में, सरकार ने रेगुलेटर को ड्राफ्ट पेपर सौंपे थे। सरकार LIC में पहले 31.6 करोड़ शेयर या 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने वाली थी। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते सरकार को आईपीओ को कुछ समय के लिए टालना पड़ा था। एलआईसी के 28 करोड़ पॉलिसीहोल्डर्स हैं और उसके पास 34.3 लाख करोड़ रुपये का फंड है।

रॉयटर्स के मुताबिक, LIC की लिस्टिंग मई के पहले हफ्ते में होने का अनुमान है और इसके प्राइस, इश्यू डेट, रिजर्वेशन और डिस्काउंट की घोषणा 27 अप्रैल को होने का अनुमान है।

12 मई तक का है टाइम 

सरकार ने सेबी से LIC के इश्यू लाने की जो मंजूरी ली थी, उसके मुताबिक 12 मई तक का टाइम है। अगर LIC का IPO 12 मई तक नहीं आ पाता है तो फिर सरकार को दोबारा सेबी में आवेदन जमा करना होगा। LIC का IPO भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा इश्यू होगा। इसकी मदद से सरकार फिस्कल ईयर 2023 में 65,000 करोड़ रुपए का डिस्इनवेस्टमेंट टारगेट हासिल कर सकती है।

फिस्कल ईयर 2023 के विनिवेश टारगेट की बात करें तो सरकार ने 19 अप्रैल तक ऑफर फॉर सेल के तहत ONGC में स्टेक बेचकर 3026 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं।देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का मार्केट शेयर पिछले फिस्कल ईयर में 63.25% रहा जो एकसाल पहले के मुकाबले कम है। हालांकि मार्च 2022 में कंपनी का प्रीमियम कलेक्शन एक साल पहले के मुकाबले 51% बढ़कर 42,319.22 करोड़ रुपए रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।