अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने सप्लाई चेन सॉल्यूशन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सर्विसेज देने के लिए चीन में एक सब्सिडियरी कंपनी बनाई है। ग्रुप ने शेयर बाजार को आज 8 सितंबर को यह जानकारी दी। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने फाइलिंग में कहा कि सिंगापुर स्थित उसकी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी ने दो सितंबर 2024 को चीन के शंघाई में स्थित एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी अदाणी एनर्जी रिसोर्सेज (शंघाई) कंपनी (AERCL) का गठन किया है।
