Adani Group News: एयरपोर्ट बिजनेस को बढ़ाने का तगड़ा प्लान, ₹60000 करोड़ के खर्च से इतनी बदलेगी सूरत

Adani Group News: अदाणी ग्रुप को वर्ष 2019 में लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और मंगलोर के एयरपोर्ट को हैंडल करने का राइट्स मिला था। इसके बाद वर्ष 2021 में इसे जीवीके ग्रुप से मुंबई और नवी मुंबई के एयरपोर्ट मिले। अब इसके विस्तार के लिए 60 हजार करोड़ रुपये के भारी-भरकम कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना है। जानिए क्या है पूरा प्लान

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 1:17 PM
Story continues below Advertisement
Adani Group News: अदाणी ग्रुप ने 60 हजार करोड़ रुपये के भारी-भरकम कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना तैयार की है। 5-10 साल में 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से इसके पोर्टफोलियो के सात मौजूदा एयरपोर्ट्स का विस्तार किया जाएगा।

Adani Group News: अदाणी ग्रुप ने 60 हजार करोड़ रुपये के भारी-भरकम कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना तैयार की है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) के एमडी करण अदाणी का कहना है कि 5-10 साल में 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से पोर्टफोलियो के सात मौजूदा एयरपोर्ट्स का विस्तार किया जाएगा। अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स (AAHL) के सीईओ अरुण बंसल के मुताबिक इसमें से 30 हजार करोड़ रुपये अगले पांस साल में एयरसाइड पर खर्च किए जाएंगे। वहीं बाकी पैसे पांच से 10 साल में सिटी साइड पर खर्च किए जाएंगे।

यह कैपिटल एक्सपेंडिचर अदाणी ग्रुप के पोर्टफोलियो में मौजूद मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, गुवाहाटी, जयपुर और तिरुवनंतपुरम के एयरपोर्ट्स पर किया जाएगा। इसमें 18 हजार करोड़ रुपये की वह राशि शामिल नहीं है जो नवी मुंबई एयरपोर्ट के पहले चरण के डेवलपमेंट के लिए अलॉट किए गए हैं। यह एयरपोर्ट मार्च 2025 से शुरू होने वाला है।

क्या है लक्ष्य


करण अदाणी और अरुण बंसल ने अदाणी ग्रुप के कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना का खुलासा लखनऊ एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के उद्घाटन के मौके पर कही। इस टर्मिल को 2400 करोड़ रुपये में बनाया गया है और यह सालाना 8 करोड़ पैसेंजर हैंडल कर सकती है। करण अदाणी ने कहा कि अभी अदाणी ग्रुप के सभी एयरपोर्ट्स की क्षमता सालाना 10-11 करोड़ पैसेंजर्स हैंडल करने की है और जल्द ही इसे तीन गुना तब बढ़ाया जाएगा।

लखनऊ में एक नया टर्मिनल चालू हो चुका है और नवी मुंबई में अगले साल मार्च 2025 तक नया एयरपोर्ट खुल जाएगा। इसके बाद गुवाहाटी टर्मिल में नया टर्मिनल शुरू किया जाएगा। फिर अहमदाबाद और जयपुर में भी नया टर्मिनल शुरू करने की योजना है। कुल मिलाकर अदाणी ग्रुप की योजना वर्ष 2040 तक सालाना 25-30 करोड़ पैसेंजर हैंडल करने की है। सिटी साइड डेवलपमेंट का मतलब है कि कंपनी होटल और एविएशन कंपनियों के ऑफिस इत्यादि डेवलप करेगी जिससे इसे एक्स्ट्रा रेवेन्यू मिलेगा।

फंड जुटाने की क्या है व्यवस्था

अदाणी ग्रुप की विस्तार की जो योजना है, उसके लिए फंड्स पैरेंट कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज से अंदरुनी तौर पर जुटाया जाएगा। करण ने उस रिपोर्ट्स पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया जिसमें एयरपोर्ट और ग्रीन हाइड्रोजन बिजनेस के लिए 260 करोड़ डॉलर जुटाने का दावा किया गया है। अब अगर लिस्टिंग को लेकर बात करें तो फिलहाल इसकी एयरपोर्ट सब्सिडियरी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड को घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्ट करने की कोई योजना नहीं है। अदाणी ग्रुप को वर्ष 2019 में लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और मंगलोर के एयरपोर्ट को हैंडल करने का राइट्स मिला था। इसके बाद वर्ष 2021 में इसे जीवीके ग्रुप से मुंबई और नवी मुंबई के एयरपोर्ट मिले।

RBI की कार्रवाई एकदम सही, इस कारण Mahindra Group के सीएमडी ने कहा ऐसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।